Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
शरीर की थकान दूर करने और ग्लोइंग स्किन के लिए नहाने के पानी में इस्तेमाल करें ये चीजें
शरीर की देखभाल के लिए रोज नहाना चाहिए। नहाने से शरीर साफ और स्वच्छ रहता है। ऐसे में रोज नहाना जरुरी होता है। रोज नहाने से शरीर के साथ साथ दिमाग भी तरोताजा बना रहता है। रोज नहाने के बाद भी लोगो में स्किन संबंधित परेशानी देखने के लिए मिलती हैं, वहीं त्वचा पर निखार नहीं आता है।

ऐसे में नहाते समय कुछ चीजों का इस्तेमाल करने त्वचा पर निखार आता है। वहीं शरीर की थकान दूर करने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं नहाते समय किन चीजों का इस्तेमाल करने त्वचा में निखार और शरीर की थकान दूर हो जाती हैं।

नीम के पत्ते
शरीर की थकान दूर करने और निखरी त्वचा के लिए नीम के पत्ते काफी असरदार हैं। नीम के पत्ते का इस्तेमाल करने के लिए 8 से 10 पत्तों को एक गिलास पानी में उबालकर पानी को छान लें। इस पानी को नहाने वाले पानी में मिला लें। नीम के पानी से नहाने से स्किन संबंधित सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएंगी। चेहरे और शरीर की सूजन कम करने के लिए भी ये पानी काफी असरदार है।

फिटकरी और सेंधा नमक
नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी और सेंधा नमक मिला लें। फिटकरी और सेंधा नमक मिलाने से ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता हैं। इसके साथ साथ शरीर की थकान भी दूर हो जाती है। जिन लोगों के मसल्स में दर्द होता उन्हें नहाने के पानी में फिटकरी और सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए इससे दर्द में राहत मिलती हैं।

गुलाब जल
गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन के लिए किया जाता हैं। अगर आप शरीर से आने वाली पसीने वाली बदबू से परेशान है तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल नहाते समय कर सकते हैं। ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए नहाने वाले पानी में गुलाब जल मिला लें। इस पानी से नहाने से शरीर से पसीने की बदबू भी दूर हो जाएंगी।

ग्रीन टी
नहाने से 20 मिनट पहले पानी में 4 से 5 ग्रीन टी बैग डालकर छोड़ दें। ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो कि स्किन के लिए एंटी एजिंग का काम करते हैं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। नहाने के पानी में 4 चम्मच बेकिंग सोडा डाल करें नहाएं। इससे आपके शरीर की थकान दूर होगी।

कपूर
कपूर का इस्तेमाल नहाने वाले पानी में करने से काफी फायदा होता है। शरीर और सिर दर्द को दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल अच्छा माना जाता है। नहाने के पानी में 2 से 3 कपूर के टुकड़े मिला लें। इसके बाद इस पानी से नहाएं। ऐसा करने से शरीर और सिर का दर्द कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications