Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
होली के रंग स्किन को ही नहीं नाखूनों को भी करते है खराब, खूबसूरत नेल्स के लिए अपनाएं ये टिप्स
भारत में होली का त्योहार हर किसी के लिए काफी खास होता है। एक दूसरे को गुलाल लगाकर और रंगों के साथ खेल कर होली सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन होली के रंगों में केमिकल मिला होता है जिसका असर सीधा स्किन पर पड़ता है। महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए होममेड फेस पैक और हर्बल कलर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अपने हाथों का ध्यान नहीं रखती हैं। जिसकी वजह से उनके हाथों की खूबसूरती कम हो जाती हैं।

नेल्स हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ साथ सेहत पर भी असर डाल सकता है। नेल्स में जमी गंन्दगी अनेक बीमारी का कारण बन सकते हैं। वहीं इस होली अपने हाथों का ध्यान रखकर होने वाली परेशानियों को दूर रख सकते हैं। होली में प्रयोग किए जाने वाले कलर इतने पक्के होते हैं जिससे उन्हें निकालना बहुत कठिन होता हैं। होली के दिन पक्के और केमिकल वाले रंगों से अपने नेल्स को बचाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खें को अपना सकते हैं।

होली खेलने से पहले लगाएं नेल पैंट
इस दोड़ती भागती लाइफ में किसी के पास किसी के लिए टाइम नहीं हैं एक त्योहार ही हैं जिसमें लोग आपस में मिल - जुलकर रहते हैं। होली के त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए लोग होली पार्टी का आयोजन भी करते हैं। होली पार्टी में डिफरेंट लुक के लिए आप अपने नेल्स को खूबसूरत लुक दे सकते हैं। होली पार्टी में केमिकल वालो रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। ये कलर स्किन के साथ साथ आपके नाखूनों के लिए भी हानिकारक है। ऐसे में आप नेल पैंट लगाकर होली खेलने की कोशिश करें। इससे आपके नेल्स को कम नुकसान होगा।

पहले से लगी नेल पैंट करें रिमूव
होली पर नाखूनों का ध्यान रखने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें। महिलाएं अक्सर बिना नेल पॉलिश हटाए नई नेल पॉलिश लगा लेती हैं। पुरानी नेल पॉलिश पर नई नेल पॉलिश लगाने से ना केवल हाथों की खूबसूरती कम होती है बल्कि इससे नाखूनों को भी काफी नुकसान होता है। नेल पॉलिश के ऊपर नेल पॉलिश लगाने से नाखून पीले हो जाते हैं। नेल पॉलिश लगाने से पहले पुरानी नेल पॉलिश जरूर रिमूव करें।

अच्छे मॉइश्चराइजर और डर्क शेड नेल पॉलिश
अपनी स्किन की तरह हमें अपने नेल्स को भी अच्छे से मॉइश्चराइज करना चाहिए। इससे हम अपने नेल्स को मुलायम बना सकते हैं और हाथों की खूबसूरती में चार- चांद लगा सकते हैं। वहीं मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर हाथों को होली के कलर से भी बचा सकते हैं साथ ही कलर का साइड इफेक्ट भी कम से कम होता है। अच्छे मॉइश्चराइजर से अपके नेल की नमी भी बनी रहेगी।

नींबू का करें इस्तेमाल
नाखूनों की देखभाल के लिए आप नींबू का इस्तेमल कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो नेल्स को जल्दी साफ करने में मदद करता है। होली का रंग हटान के लिए आप नींबू के रस में नमक मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
होली के दिन बार बार हाथ ना धोएं, क्योंकि ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से होली का रंग पक्का होता जाता है। गर्म पानी से हाथ ना धोए, इससे भी रंग गहरा होता है। हाथों से कलर हटाने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications