Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
गर्मियों में अंडरआर्म्स के बालों से हो सकता है फंगल इंफेक्शन, घर पर अनचाहे बालों को हटाने के आसान ट्रिक्स
लॉकडाउन के दौरान महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी पार्लर न जा पाना है। घर में रहकर अनचाहे बालों से छुटकारा पाना महिलाओं के लिए टेंशन बन गया है। गर्मियों के मौसम में अंडरआर्म्स के बाल ना केवल खूबसूरती को कम करते है बल्कि स्किन इंफेक्शन भी कारण बन सकते हैं। गर्मियों के मौसम में अंडरआर्म्स से काफी पसीना आता है जिससे स्किन इंफेक्शन और छोटे छोटे दाने होने का डर बना रहता है।

गर्मियों में स्लीवलेस ड्रेस और इंफेक्शन फ्री रहने के लिए अंडरआर्म्स क्लीन रखना बहुत जरुरी होता है। लॉकडाउन में आप पार्लर वैक्सिंग करवाने नहीं जा सकती हैं, ऐसे में आप इन घेरलू उपाय की मंदद से अंडरआर्म्स बालों को आसानी से हटा सकती हैं।

एपिलेटर का करें इस्तेमाल
लॉकडाउन के दौरान अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप एपिलेटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। एपिलेटर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा और सबसे बेस्ट हैं। एपिलेटर को इस्तेमाल करने से पहले अंडरआर्म्स को साफ कर लें ताकि बाल सॉफ्ट हो जाए जिससे एपिलेटर का इस्तेमाल करते समय ज्यादा दर्द ना हो। एपिलेटर से बाल हटाने के बाद अंडरआर्म्स पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं।

अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए रेजर का करें इस्तेमाल
आपके पास टाइम नहीं है तो आप रेजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। रेजर का इस्तेमाल करने से बाल हटाने में दर्द नहीं होता है। नहाते समय आप रेजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडरआर्म्स के बाल हटाने से पहले बॉडी वॉश लगाकर झाग बनाएं इसके बाद ही रेजर का इस्तेमाल करें। रेजर को हेयर ग्रोथ की दिशा में चलाना चाहिए। रेजर से बाल हटाने के बाद तौलिए से पोछ लें फिर मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।

हेयर रिमूवल क्रीम
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आप हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेंसेटिव स्किन पर क्रीम इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरुर कर लें। अंडरआर्म्स पर क्रीम इस्तेमाल करने का सही तरीका। सबसे पहले बॉडी वॉश से अंडरआर्म्स को साफ कर लें इसके बाद तौलिए से पोंछ लें। इसके बाद हेयर रिमूवल क्रीम को लगाएं। 10 मिनट बाद क्रीम को हटाएं। इसके बाद एक बार फिर अपने अंडरआर्म्स को साफ करें, फिर मॉइश्चारइजर का क्रीम लगाएं।

अंडरआर्म्स इंफेक्शन क्या है
अंडरआर्म्स इंफेक्शन दो तरह के होते है पहला बैक्टीरियल इंफेक्शन और दूसरा फंगल इंफेक्शन। बैक्टीरियल इंफेक्शन में स्किन पर पिंपल जैसे दाने नजर आते हैं। इन दानों में पस यानी मवाद भी हो जाता है। फंगल इंफेक्शन में लाल रंग के चकते दिखाई देते हैं। इन चकते में खुजली होती रहती है। अंडरआर्म्स इंफेक्शन पसीना आने की वजह से होता हैं।

इंफेक्शन से बचाव के उपाय
नारियल तेल- इंफेक्शन से बचाव के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल में विटामिन पाया जाता है, जो कि त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से खुजली और जलन कम होती है। आप अंडरआर्म्स पर नारियल तेल लगाएं।
टी ट्री ऑयल- टी ट्री ऑयल में एंटी सेप्टिक गुण पाए जाता है जो कि रैशेज को कम करने में काफी मददगार होते है। एक चम्मच ऑलिव ऑयल में कछ बूंदे टी ट्री ऑयल मिलाकर अंडरआर्म्स में लगाएं। इससे इंफेक्शन ठीक हो जाएगा।
एलोवेरा- एलोवेरा जेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कि त्वचा की खुजली और रैशेज को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
