Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सुंदर और बेदाग पैरों के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे
महिलाएं स्किन का काफी ध्यान रखती है लेकिन जब पैरो की बात आती है तो बहुत कम महिलाएं अपने पैरो का खास ख्याल रखती है। महिलाएं अपने चेहरे पर के दाग धब्बों को कम करने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है लेकिन पैरो को अनदेखा कर देती हैं।

वहीं जब महिलाएं स्लिट गाउन, शॉर्ट्स ड्रेस पहनती है, इन आउटफिट में महिलाओं के पैर दिखते हैं। ऐसे में पैरो का ध्यान रखना काफी जरुरी होता है। सुंदर पैरों को लिए आप घरेलू तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते है पैरो से दाग धब्बे दूर करने के उपाय।

खीरा
स्किन हाइड्रेटिंग के लिए खीरा सबसे अच्छा माना जाता हैं। खीरा स्किन को चमकदार बनाता है। खीरे में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट स्किन के दाग धब्बों को दूर करता है। खीरे का यूज करने के लिए सबसे पहले खीरे को छीलकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाए। फिर इसे अपने पैरो पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद पानी से अपने पैर धो लें। रोज नहाने से पहले आप इस पेस्ट का यूज कर सकती हैं। इससे दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

चीनी स्क्रब
चीनी का स्क्रब पैरो के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इससे डेड स्किन और दाग धब्बे हट जाते हैं। चीनी स्क्रब करने से स्किन में नमी बनी रहती हैं। चीनी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। चीनी स्क्रब का यूज करने के लिए दो चम्मच चीनी और 4 चम्मच ऑलिव ऑयल लें। दोनों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद पैरों की मसाज करें। कुछ देर पानी से धो लें। हफ्ते में 3 दिन आप चीनी स्क्रब कर सकती हैं।

सेब का सिरका
सेब का सिरका स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सेब का सिरका ब्लीज की तरह भी काम करता है। जिससे स्किन की टैनिंग खत्म होती है। सेब का सिरका यूज करने का तरीका। सबसे पहले 6 चम्मच के पानी लें। उसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। रुई लेकर निशान वाले और दाग धब्बों पर लगाएं। हर रोज लगाने से स्किन के दाग धब्बे कम हो जाएंगे।

नींबू का रस
नींबू में विटाामिन सी पाया जाता है जो कि स्किन के लिए लाभकारी होता है। नींबू का यूज कर आप अपने पैरों को साफ और सुंदर बना सकते हैं। नींबू का यूज करने के लिए एक कटोरी में नींबू का रस निचोड लें। इस रुई की मदद से दाग धब्बों पर लगाएं। हफ्ते में तीन दिन आप नींबू का यूज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
