Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए जूही परमार के टिप्स का करें इस्तेमाल
डार्क सर्कल किसी भी इंसान की खूबसूरती को कम कर देता है। डार्क सर्कल को कम करने के लिए महिलाएं केमिकल वाले क्रीम का इस्तेमाल करते है। केमिकल वाले क्रीम का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल कम होने का नाम नहीं लेते हैं। लेकिन क्रीम में मौजूद केमिकल स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती है। टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने डार्क सर्कल हटाने के लिए घरेलू नुस्खा शेयर किया है। जूही परमार ने इंस्टाग्राम पर डार्क सर्कल हटाने के लिए घरेलू नुस्खा शेयर किया है। वहीं इन नुस्खे का इंस्तेमाल आंखों की पफीनेस को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं घरेलू नुस्खें के बारे में।

आलू और एलोवेरा जेल
एक आलू और एलोवेरा जेल लें। आलू को लेकर कद्दूकस कर लें, इसके बाद आलू का रस निकालकर जूस निकाल लें। इस रस में एलोवेरा जेल मिला लें। कॉटन की मदद से इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करें। आलू का रस का डार्क सर्कल हटाने में काफी मदद करता है। एलोवेरा जेल स्किन को मॉइश्चराइजर करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर आंखों की थकान को दूर किया जा सकता है।

खीरे का आई मास्क
खीरे और बादाम का तेल लें। आधा खीरा लें उसे कद्दूकस कर लें। फिर इसे छानकर जूस बना लें। इस जूस में बादाम का तेल मिला लें। कॉटन को मिश्रण में डुबोकर रखें। इसके बाद कॉटन रख लें। 10 मिनट तक आंखों पर कॉटन रखें। बादाम का तेल पोषण देता है जो कि स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। बादाम का तेल इस्तेमाल कर आंखों के डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
