Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद है खुबानी
अपने सौंदर्य का ख्याल रखने के लिए हमेशा ही नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है और फलों से अधिक बेहतर ऑप्शन क्या हो सकता है। फलों में मौजूद विटामिन्स व मिनरल्स सिर्फ स्किन ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी उतने ही अधिक लाभदायक है। इन्हीं फलों में से एक है खुबानी। यह आपको नेचुरल तरीके से ब्यूटीफुल रखने में सहायक है। इससे आपको एक या दो नहीं, बल्कि कई लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खुबानी के ब्यूटी बेनिफिट्स और उसे इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

खुबानी से मिलते हैं ये ब्यूटी बेनिफिट्स
खुबानी स्किन और बालों दोनों के लिए ही लाभदायक है। इससे आपको कई बेनिफिट्स मिल सकते हैं। जैसे-
• खुबानी में मौजूद आवश्यक फैटी एसिड और विटामिन ए आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने में मददगार है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करके उसे अधिक स्मूद बनाती है।
• खुबानी के इस्तेमाल से आपको ब्लैकहेड्स की समस्या से राहत मिल सकती है। इसमें प्राकृतिक एसिड होता है जो मुंहासों के कारण होने वाले सिस्ट में प्रवेश करता है और बैक्टीरिया को हटाने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करता है।
• अगर आप अपनी स्किन को यंगर बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में खुबानी का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद विटामिन ए एक पॉपुलर एंटी-एजिंग घटक के रूप में काम करता है।
• खुबानी आपकी स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मददगार है। यह विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो आपकी स्किन को अधिक ब्यूटीफुल बनाता है।
• खुबानी का इस्तेमाल बालों के लिए भी लाभदायक है। इसमें मौजूद ओमेगा -9 फैटी एसिड और ओलिक एसिड आपकी बालों के साथ-साथ स्कैल्प को मॉइश्चराइज़ करता है। जिससे बाल अधिक स्मूद नजर आते हैं।
• खुबानी के तेल को अगर स्कैल्प पर लगाया जाए तो यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है।

खुबानी से बनाएं फेस मास्क
खुबानी की मदद से एक बेहतरीन फेस मास्क बनाया जा सकता है। यह मास्क ब्लैकहेड्स को दूर करने के साथ-साथ स्किन में चमक भी लाएगा।
आवश्यक सामग्री-
• एक खुबानी
• 2 बड़े चम्मच शहद
• एक चम्मच ऑरेंज जूस

इस्तेमाल करने का तरीका-
• सबसे पहले एक पका खुबानी मिक्सर में पीस लें।
• अब इसमें शहद और ऑरेंज जूस मिक्स करें।
• अब आप अपने फेस को क्लीन करके इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
• करीबन 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें।
• इसे बाद आप कॉटन बॉल को गीला करके उससे पैक को हटाएं।
• फिर पानी की मदद से फेस को क्लीन कर लें।
• अंत में, फेस पर मॉइश्चराइज करें।

खुबानी से बनाएं स्क्रब
अगर आप अपनी स्किन को इवन टोन व स्मूद बनाना चाहते हैं तो ऐसे में खुबानी की मदद से स्क्रब बनाया जा सता है।
आवश्यक सामग्री-
• खुबानी का ऑयल
• जैतून या बादाम के तेल की कुछ बूंदे
• दो चम्मच चीनी
इस्तेमाल करने का तरीका-
• सबसे पहले खुबानी के तेल व जैतून के तेल या बादाम के तेल को मिक्स करें।
• अब इसमें थोड़ी चीनी डालकर स्क्रब बनाएं।
• अब इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और बेहद ही हल्के हाथों से स्क्रब करें।
• करीबन दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
खुबानी से करें बालों की केयर
अगर ठंड के मौसम में आपके बाल बहुत अधिक डल व रूखे हो गए हैं तो ऐसे में आप बालों की केयर करने के लिए खुबानी के तेल का इस्तेमाल करें।
• आप अपने पसंदीदा हेयर ऑयल में खुबानी के तेल की कुछ बूंदों को मिक्स करें और उससे अपने स्कैल्प की मसाज करें।
• आप चाहें तो इसकी चार-पांच बूंदे अपने रेग्युलर शैम्पू या कंडीशनर में भी मिक्स कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
