Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
स्ट्रेच मार्क्स को छिपाने में काम आएंगी यह 3 ट्रिक्स
बच्चे के जन्म के बाद या फिर वजन में उतार-चढ़ाव होने पर अक्सर स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं। यह बेहद ही सामान्य हैं, लेकिन बहुत सी महिलाएं इसे लेकर कंफर्टेबल फील नहीं करती हैं और इसे खत्म करने के लिए तरह-तरह की क्रीम्स का इस्तेमाल करती हैं। हो सकता है कि इन क्रीम्स का इस्तेमाल करने से आपको कुछ हद तक लाभ मिले, लेकिन यह पूरी तरह से आपके स्ट्रेच मार्क्स को दूर नहीं कर सकते हैं। ऐसे में इनकी विजिबिलिटी को कम करने के लिए आपको इन्हें हाइड करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में सोचना चाहिए।
आज के समय में ऐसे कई तरीके मौजूद हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स के निशान को दूर करने में मदद कर सकते हैं, जिनके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

मेकअप का लें सहारा
स्ट्रेच मार्क्स को छिपाने का एक सबसे अच्छा तरीका है कि आप मेकअप भी मदद लें। मेकअप आपको पूरी तरह से बदलने का माद्दा रखता है, बस जरूरी होता है कि इसे सही तरह से इस्तेमाल किया जाए। अगर आप मेकअप की मदद से स्ट्रेच मार्क्स को छिपाना चाहती हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें-
• सबसे पहले आप स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया को एक्सफोलिएट करें। यह आपकी स्किन को स्मूद बनाने में मदद रकता है। आप स्क्रब की मदद से स्किन एक्सफोलिएट कर सकते हैं।
• अब बारी आती है सनस्क्रीन लगाने की। यह आपकी स्किन को धूप की यूवी किरणों से प्रोटेक्ट करने के साथ-साथ उसे टैनिंग से भी बचाता है।
• अब एक फ्लैट फाउंडेशन ब्रश की मदद कंसीलर अप्लाई करें। आप इससे अपने स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया को कवरेज प्रदान करें। ध्यान दें कि आप कंसीलर लगाने के लिए शॉर्ट स्ट्रोक्स का इस्तेमाल करें और फिर ब्यूटी ब्लेंडर या स्पंज की मदद से उसे ब्लेंड करें
• कंसीलर लगाने के बाद आप सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करें। आप पाउडर ब्रश का इस्तेमाल करके उस एरिया पर पाउडर अप्लाई कर सकती हैं। इसके बाद, इसे कम से कम 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
• आप देखेंगी कि आपके स्ट्रेच मार्क्स नजर नहीं आ रहे हैं।
• अंत में, आप अपना मेकअप सेट करने के लिए मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे आपका मेकअप पिघलेगा नहीं और ना ही आपके कपड़ों में लगकर खराब होगा। मेकअप सेटिंग स्प्रे मेकअप को एक जगह पर टिकाए रखने में मदद करेगा।

सेल्फ टैनर्स का करें इस्तेमाल
अगर आप अपने स्ट्रेच मार्क्स को कवर करने के साथ-साथ स्किन में एक बेहतरीन ग्लो भी चाहती हैं, तो सेल्फ टैनर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो स्प्रे टैन को भी यूज कर सकती हैं। बता दें कि सेल्फ टैनर्स में डायहाइड्रोक्सीसिटोन अर्थात् डीएचए नामक एक्टिव इंग्रीडिएंट पाया जाता है। यह डीएचए स्किन की ऊपरी लेयर के साथ इंटरैक्ट करके स्किन कलर को डेवलप करता है और उसे एक ग्लो प्रदान करता है। हालांकि, इसका बहुत अधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
• सेल्फ टैनर्स का इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करें ताकि प्रोडक्ट एक बेहतरीन फिनिश प्रदान करें। हालांकि, सेल्फ-टेनर लगाने से एक दिन पहले ऐसा करें।
• अब सेल्फ टैनिंग लोशन को एक प्लेट में डालें। आप उस एरिया के अनुसार प्रोडक्ट की क्वांटिटी तय कर सकती हैं। अब ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। अपने पैरों और हाथों पर टैनिंग लोशन लगाएं ताकि यह एक समान दिखे।
• अब इसे कुछ देर सूखने दें और बस आपकी स्किन रेडी है।

बनाएं टैटू
इन दिनों बॉडी टैटू का चलन काफी बढ़ गया है और आपको स्ट्रेच मार्क्स बहुत अधिक नहीं है, तो ऐसे में उस एरिया पर टैटू बनवाना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। यह बॉडी टैटू इंक के कारण उस एरिया को कवर कर देते हैं, जिससे स्ट्रेच मार्क्स विजिबल ही नहीं होते हैं। आप स्ट्रेच मार्क्स एरिया के अनुसार टैटू के डिजाइन को सलेक्ट कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
