Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार टिप्स, जानें आंखों में सूजन के कारण
सुबह सोकर उठने के बाद लोगों फ्रेश फील करते है, वहीं कुछ लोग सोकर उठते है तो उनकी आंखों में सूजन देखने को मिलती हैं। आंखों की ये सूजन चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। आंखों की पफीनेस से चेहरा बेजान और बीमार लगता हैं। आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप होममेड टिप्स की मदद लें सकते हैं। चलिए जानते हैं आखों की सूजन कम करने के असरदार और आसान टिप्स।

ठंडी चम्मच का करें इस्तेमाल
आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए ठंडी चम्मच काफी असरदार हैं। ठंडी चम्मच का इस्तेमाल कर 5 मिनट में आंखों की सूजन को कम किया जा सकता हैं। ठंडी चम्मच को इस्तेमाल करने का तरीका। सबसे पहले चार चम्मच लें। चार चम्मच को फ्रिज में रख दें। 5 मिनट बाद एक चम्मच को लें। उल्टी चम्मच को आंखों पर रखें। कुछ सैकंड बाद चम्मच को आंखों से हटा लें। इसके बाद फ्रीज से दूसरी चम्मच लें और दूसरी आंख पर चम्मच को इसी तरह रखें। इसी तरह बची दोनों चम्मच को अपनी दोनों आंखों पर लगाएं। इससे आपके आंखों की पफीनेस दूर हो जाएंगी।

दूध और कॉटन का करें इस्तेमाल
आंखों की सूजन को दूर करने के लिए आप ठंडा दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडा दूध का इस्तेमाल करने से ना केवल पफीनेस दूर होगी बल्कि डार्क सर्कल भी दूर हो जाएंगे। पफीनेस को दूर करने एक कटोरी में दूध लें। इस दूध में दो कॉटन बॉल डालकर फ्रिज में रख दें। दूध ठंडा होने पर आंखों पर कॉटन रखें। 5 मिनट तक आंखों पर दूध वाला कॉटन रखने से आंखों सूजन की कम हो जाती है।

आइस क्यूब
आंखों की सूजन को दूर करने के लिए आप आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि आंखों पर आइस क्यूब का इस्तेमाल सीधा नहीं करना चाहिए। आइस क्यूब को कॉटन कपड़े में लेपटकर आंखों पर हल्के हाथों से मसाज करें। आइस क्यूब से मसाज करने से आंखों की सूजन कम हो जाती है।

आंखों में सूजन के कारण
स्क्रीन- आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में लोग ऑफिस में स्क्रीन पर काम करते है वहीं घर पर आकर मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया पर का इस्तेमाल करते हैं। स्क्रीन का लंबे समय तक इस्तेमाल आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। देर रात तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से भी आंखों में सूजन आती हैं।
पानी की कमी- पानी की कमी का असर ना केवल हमारी सेहत बल्कि हमारी आंखों पर भी पड़ता हैं। पानी की कमी से शरीर में कमजोरी आती है जिसका असर हमारी आंखों पर भी पड़ता है। एक दिन में 8 से 9 गिलास पानी पीना चाहिए।
तनाव- आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में काम की वजह से तनाव हो जाता है। ज्यादा तनाव से लेने भी नींद अच्छे से नहीं आती है जिसका असर हमारी आंखों पर पड़ता हैं। तनाव अधिक लेने से आंखों में सूजन आ जाती है।



Click it and Unblock the Notifications