Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
अब हर मूड के साथ बदलेगा नेल कलर, iPolish से 5 सेकंड में मिलेगा मनचाहा शेड
Color Changing Nails: अब तक आपने मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस को एक क्लिक में बदलते देखा है, लेकिन अब यही कमाल आपके नाखूनों पर भी होगा। ब्यूटी और टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक ऐसा इनोवेशन आया है, जो नेल पॉलिश लगाने वालों और लंबे व सुंदर नेल्स रखने वालों की दुनिया ही बदल देगा। जी हां, लास वेगास में हुए CES 2026 में स्टार्टअप iPolish ने दुनिया की पहले स्मार्ट कलर-चेंजिंग प्रेस-ऑन नेल्स पेश किए हैं।
ये नाखून रिमोट से टीवी चैनल बदलने की तरह सिर्फ 5 सेकंड में अपना रंग बदल लेते हैं। अब आपको पार्टी, ऑफिस या फेस्टिव लुक के लिए बार-बार नई नेल पॉलिश लगाने की जरूरत नहीं होगी बस ऐप में रंग चुनो और नाखून बदल जाएंगे।

कहां से आया ये आइडिया?
ऐसी कमाल की टेक्नोलॉजी के आते ही महिलाओं की आधी से ज्यादा परेशानी हल हो जाएगी। क्योंकि न तो नेल पॉलिश लगाने का झंझट रहेगा और न ही उसके सूखने का इंतजार करना पड़ेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि एक बार के खर्च से ही बार-बार का सैलून जाना बंद हो जाएगा। बता दें कि इस टेक्नोलॉजी की प्रेरणा 1990 की हॉलीवुड फिल्म 'Total Recall' से ली गई है, जिसमें एक रिसेप्शनिस्ट डिजिटल पेन से अपने नाखूनों का रंग बदलती है। करीब 35 साल बाद वही सीन अब असल जिंदगी में संभव हो गया है।
क्या हैं स्मार्ट कलर-चेंजिंग नेल्स?
ये प्रेस-ऑन आर्टिफिशियल नाखून होते हैं जिन्हें आप अपने असली नाखूनों पर चिपका सकती हैं।सइनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर एक नेल 400 से ज्यादा कलर शेड्स दिखा सकती है- न्यूड, रेड, पिंक, मैट, ग्लिटर... जो मन करे, जब मन करे। आप अपना मनपसंद कलर बदल सकते हो।
रंग कैसे बदलता है?
iPolish की नेल्स में पेटेंटेड इलेक्ट्रो-केमिकल टेक्नोलॉजी और नैनो पॉलिमर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हल्के इलेक्ट्रिक चार्ज पर रंग बदल जाता है। iPolish का एक स्टार्टर किट आता है, जिसमें एक छोटा सा वांड डिवाइस और मोबाइल ऐप होता है। आप इसके लिए मोबाइल ऐप में अपना पसंदीदा रंग चुनें और नेल को वांड में डालें इसके बाद सिर्फ 5 सेकंड में नया कलर तैयार हो जाएगा। इसके लिए ना रिमूवर, ना केमिकल, ना सैलून की जरूरत है।
कितनी टिकाऊ हैं ये नेल्स?
कंपनी का दावा है कि ये नेल्स आम प्रेस-ऑन नेल्स जितनी मजबूत हैं और तब तक चल सकती हैं जब तक आपके असली नाखून बढ़ते हैं। हालांकि इन्हें काटा या शेप नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे इनका हार्डवेयर खराब हो सकता है। बता दें कि इनकी कीमत 95 डॉलर करीब ₹8,000 होगी। इसमें दो तरह की नेल शेप और वांड मिलेगा। खास बात ये है कि टूटी नेल की रिप्लेसमेंट सिर्फ 6.50 डॉलर में होगी।
कब से शुरू होगी शिपिंग
इन सारी खूबियां सुनने के बाद आप ये जानने के लिए सुपर एक्साइटेड हो गए होंगे कि इन नेल्स की शिपिंग कब से शुरू होगी। बता दें कि इन डिजिटल नेल्स की शिपिंग जून 2026 से शुरू होगी। जो लोग हर हफ्ते सैलून में हजारों रुपये खर्च करते हैं, उनके लिए यह एक सस्ता और स्मार्ट विकल्प बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
