Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सूजी और फूली हुई आंख से हो रही है दिक्कत, आलू के इस आई मास्क से पाएं राहत
सुबह उठकर आंखें फूली हुई दिखना किसी के लिए भी दिन की शुरूआत के रूप में अच्छा नहीं होता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्मी हवा के कारण अक्सर हमारी आंखों में जलन होने लगती हैं, जिस कारण कई बार आंखों में सूजन भी हो जाती है।
आमतौर पर, आंखों की सूजन एक दिन में चली जाती है, लेकिन अगर यह आपको ज्यादा परेशान करने वाला है तो आपको इसका कोई उपाय करने की जरूरत है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आंखों की सूजन, जलन और डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं आलू की मदद से आप अपनी आंखों को कैसे हेल्दी रख सकते हैं?

आलू आई मास्क की रेसिपी
सामग्री
* टी बैग - 1
* कॉफी - आधा चम्मच
* आलू - 2
आई मास्क बनाने की विधि -
1. आंखों के लिए आई मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक छोटे बाउल में गर्म पानी ले लें।
2. अब इस पानी में टी बैग, कॉफी पाउडर डालकर मिला दें और 4 से मिनट के लिए रख दें।
3. आलू को लंबे-लंबे स्लाइस में पतला-पतला छिल लें।
4. फिर आलू के स्लाइस को बाउल के पानी में डालकर फ्रीज में ठंडा होने के लिए 6 धंटे के लिए रख दें।
प्रयोग का तरीका
1. सुबह उठने के बाद आलू के इन स्लाइस को अपनी आंखों के नीचे, ऊपर रख लें।
2. 10 से 15 मिनट तक आंखों को बंद करके लेट जाए।
3. आखिर में आंखों को साफ पानी से धो लें, आपको तुरंत राहत मिल जाएगी।
आलू आई मास्क आंखों के लिए कैसे है फायदेमंद
आलू
आलू एक नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है जो आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में मदद करता है। आलू के इस्तेमाल से आंखों के नीचे के काले घेरे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। डार्क सर्कल हटाने के अलावा आलू आंखों में या आस-पास हो रहे सूजन कम करने में भी मददगार होता है।
चाय की पत्ती
आंखों के डार्क सर्कल को दूर करने के लिए चाय की पत्तियां भी काफी लाभकारी मानी जाती है। इसके इस्तेमाल से आंखों के डार्क सर्कल से छुटकारा मिलता है। चाय पत्ती में मौजूद एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण स्किन के डेड सेल्स को निकालकर चेहरे को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है।
कॉफी
कॉफी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंखों के नीचे पड़े काले घेरों और सूजी आंखों के कारण होने वाले पफी आइज की समस्या को भी दूर करने में असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications
