Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इस होममेड रोजमेरी हेयर स्प्रे से हो जाएगी लंबे बालों की चाहत पूरी
आज के समय में लंबे बाल किसी स्वप्न की तरह है। अधिकतर महिलाएं लंबे बाल तो पाना चाहती हैं, लेकिन तनाव से लेकर प्रदूषण और खान-पान के चलते उनके बाल काफी डैमेज होते हैं। हेयर फॉल से लेकर बालों की ग्रोथ ना होना बेहद ही आम है। ऐसे में हेयर हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि उनकी अतिरिक्त केयर की जाए।
अगर आपके पास बहुत अधिक समय नहीं होता है तो ऐसे में आप रोज़मेरी ऑयल की मदद से एक हेयर स्प्रे तैयार करें। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है, साथ ही साथ इससे आपकी ओवर ऑल हेयर हेल्थ को लाभ मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रोजमेरी हेयर स्प्रे को बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-

रोजमेरी हेयर स्प्रे के क्या फायदे हैं?
अगर आप घर पर रोजमेरी हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं-
• सबसे पहले तो यह हेयर स्प्रे पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है, इसलिए इसके इस्तेमाल करने से आपके बालों व स्कैल्प को कोई नुकसान नहीं होता है।
• रोजमेरी हर्ब में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। यह आपके पोर्स को ओपन अप करता है। वास्तव में यह हेयर स्प्रे बालों के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है।
• अगर आपको गर्मी में स्कैल्प में जलन और खुजली की शिकायत रहती है तो ऐसे में इस हेयर स्प्रे से लाभ मिलता है।
• यह हेयर स्प्रे बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों के रूट्स को मजबूती मिलती है। इस तरह, हेयर फॉल से लेकर गंजेपन जैसी समस्याओं के इलाज में मदद मिलती है।
• रोजमेरी हेयर स्प्रे आपके बालों की ग्रोथ को बूस्टअप करने में मदद करता है। दरअसल, इसमें ऐसे कई कंपाउंड पाए जाते हैं, जो बालों के रोम को ना केवल पोषित करते है, बल्कि बालों के विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।
• रोजमेरी हेयर स्प्रे के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से भी काफी हद तक निपटा जा सकता है। ऐसा रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल के जीवाणुरोधी गुणों के कारण होता है। डैंड्रफ के कारण भी स्कैल्प हेल्थ पर असर पड़ता है और हेयर ग्रोथ प्रभावित होती है।
रोज़मेरी हेयर स्प्रे कैसे बनाएं
घर पर रोज़मेरी हेयर स्प्रे बनाना बेहद ही आसान है। हालांकि, इसे बनाते समय आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी।
आवश्यक सामग्री-
• डिस्टिल्ड वाटर - 2 कप
• सूखे मेंहदी के पत्ते - एक चौथाई कप
• रोजमेरी एसेंशियल ऑयल - चार से पांच बूंदें
हेयर स्प्रे बनाने का तरीका-
• रोजमेरी हेयर स्प्रे तैयार करने के लिए सबसे पहले पानी उबालें और फिर इसमें मेंहदी की पत्तियां डालें।
• धीमी आंच पर आप इसे करीबन 10 मिनट तक उबलने दें।
• अब आंच बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।
• अब इस पानी को छान लें और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
• अगर आप चाहें तो अपनी हेयर प्रॉब्लम को ध्यान में रखते हुए अन्य एसेंशियल ऑयल को भी इसमें मिक्स कर सकते हैं।
इस बात का रखें ध्यान
रोज़मेरी एसेंशियल ऑयल यकीनन बालों के लिए काफी अच्छा है। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से आपको तुरंत ही अपने बालों में अंतर महसूस नहीं होगा। आप इसे नियमित रूप से अप्लाई करें और फिर करीबन दो सप्ताह में आपको अपने बालों में फर्क महसूस होने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
