Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
आंखों के नीचे छाया है डार्क सर्कल्स का ग्रहण, इन सुपर फूड्स से काले घेरे होंगे दूर
नींद की कमी, खान-पान सही न होना, थकान, कंप्यूटर पर देर तक काम करने और देर रात मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या काफी आम हो गई है। आंखों के नीचे पड़े काले घेरे आपकी खूबसूरती पर एक दाग के सामान लगते हैं।
डार्क सर्कल्स से निपटने के लिए महिलाओं के साथ पुरुष भी महंगे से महंगा आई क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें डार्क सर्कल्स से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में जरूरत है कि आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। डाइटिशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कुछ फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं वो क्या फूड्स है जिसके सेवन से आपके आंखों के नीचे पड़े काले घेरों को कम किया जा सकता है।

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए खाएं ये सुपर फूड्स
1. टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो आंखों, त्वचा और हृदय प्रणाली में सुधार करने में मदद करता है। यह स्किन को सॉफ्त भी बनाता है और डार्क सर्कल्स की होने की समस्या को रोकता है। इसके सेवन से आंखों के नीचे ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता है। आप इसे अपने सलाद, सूप, सब्जियों और स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।
2. अनार
अनार में एलेगिक एसिड और आयरन के गुण मौजूद होते हैं जो आपके आंखों के नीचे की स्किन को प्रोटेक्ट करता है और डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है। अनार के दाने के सेवन से आपके स्किन हाइड्रेटेड होती है और स्किन हेल्दी बनती है। आप रोजाना एक कटोरी अनार के दानों का सेवन शाम को कर सकते हैं।
3. बादाम
बादाम में विटामिन ई के गुण मौजूद होते हैं जो एंटी एजिंग के लिए जाना जाता है। बादाम आंखों को हेल्दी रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोज सुबह 5 बादाम भीगोकर खाने से आंखों के नीचे आने वाले डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता है।
4. खीरा
खीरे में सिलिका कंपाउंड मौजूद होता है जो आंखों की कनेक्टिव टिशूज को राहत पहुंचाने का काम करता है। ये आंखों के आसपास की स्किन में नमी और हाइड्रेशन बढ़ाता है जिससे आंखों का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे डार्क सर्कल्स हल्के होने लगते हैं। आप रोजाना अपनी डाइट में सलाद, रायता या स्मूदी के रूप में खीरे को शामिल कर सकते हैं।
5. चुकंदर
चुकंदर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो आंखों के नीचे के क्षेत्र को चमकाने और डार्क सर्कल्स को कम कनरे में मदद करता है। आप चुकंदर का रायता बनाकर , या फिर स्मूदी, सलाद के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
6. मेथी
मेथी में इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन को मुलायम बनाने का काम करता है और डार्क सर्कल्स की समस्या को भी दूर करता है। आप मेथी को अपने खाने में परांठे, सब्जी के रूप में शामिल कर सकते हैं।
7. पपीता
पपीता विटामिन ए से भरपूर होता है जो आंखों के नीचे के काले घेरों से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसमें मैग्नीशियम और विटामिन सी भी होता है। इसे एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में भी जाना जाता है जो काले घेरे को हटाने और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। आप अपनी डाइट में एक कटोरी पपीता के साथ सेंधा नमक, भुना जीरा और काली मिर्च मिलाकर खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
