Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
'Mandakini' बनी प्रियंका चोपड़ा ने बताया स्किन से लेकर हेयर केयर का राज, खुद करके दिखाया इस्तेमाल
Priyanka Chopra urf Mandakini Beauty Tips: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म 'ग्लोबेट्रॉटर (Globetrotter)', जिसमें वह 'मंदाकिनी' (Mandakini) के दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में वायरल हुई उनकी तस्वीरों में प्रियंका पारंपरिक साड़ी में बंदूक थामे गोलियां चलाती दिख रही हैं और फैन्स उनके इस लुक के दीवाने हो गए हैं। लेकिन प्रियंका का आकर्षण सिर्फ उनके किरदारों तक सीमित नहीं है उनकी नैचुरल ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बाल भी हमेशा चर्चा में रहते हैं।
आखिर उनका ब्यूटी सीक्रेट क्या है? हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस के साथ तीन ऐसे DIY ब्यूटी रेमेडीज शेयर किए, जिन्हें वह खुद इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं प्रियंका के ब्यूटी रूटीन के ये देसी नुस्खे जिन्हें इस्तेमाल कर आप भी पा सकती हैं फ्लॉलेस स्किन, गुलाबी होंठ और सिल्की बाल।

1. लिप्स के लिए सी सॉल्ट स्क्रब (Priyanka Chopra Lip Scrub Recipe)
प्रियंका ने अपने वीडियो में बताया कि वह अपने होंठों को सॉफ्ट और पिंक बनाए रखने के लिए सी सॉल्ट स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिएः-
- आधा चम्मच सी सॉल्ट (Sea Salt)
- थोड़ा सा वेजिटेबल ग्लिसरीन
- कुछ बूंदें गुलाब जल (Rose Water)
इन सभी चीजों को मिलाकर एक दरदरा पेस्ट बना लें। प्रियंका बताती हैं कि वह इस स्क्रब को हल्के हाथों से लिप्स पर रगड़ती हैं और फिर गीले कपड़े से साफ कर देती हैं। इससे होंठों की डेड स्किन हट जाती है और नैचुरल नमी बरकरार रहती है।
2. स्किन एक्सफोलिएशन के लिए प्रियंका की मां का देसी नुस्खा
प्रियंका के ब्यूटी सीक्रेट्स उनकी मां और दादी के पुराने नुस्खों से प्रेरित हैं। उन्होंने बताया कि घर पर तैयार किया गया बॉडी स्क्रब स्किन को गहराई से क्लीन और ब्राइट बनाता है।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:-
- 1 कप बेसन
- 2-3 चम्मच दही (प्लेन होना चाहिए)
- आधा नींबू का रस
- एक चुटकी हल्दी
- थोड़ा सा चंदन पाउडर
- जरूरत अनुसार दूध
इन सबको मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे पूरे शरीर पर अप्लाई करें और सूखने दें। प्रियंका कहती हैं, ये स्क्रब स्किन को एक्सफोलिएट करता है और उसे ब्राइट व ग्लोइंग बनाता है।
3. बालों के लिए प्रियंका का होममेड हेयर मास्क
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प की समस्या से बचने के लिए वह घर पर बना हेयर मास्क लगाती हैं। इसे तैयार करने के लिए चाहिए:-
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
- 1 अंडा
तीनों को अच्छे से मिक्स करें और बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 20-30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। यह हेयर मास्क स्कैल्प को क्लीन करता है, डैंड्रफ हटाता है और बालों में नेचुरल शाइन लाता है।



Click it and Unblock the Notifications
