Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
Herbal Hair Oil: पतले बालों से हो गई हैं परेशान! काले, लंबे, घने बाल पाने के लिए बनाएं ये हर्बल हेयर ऑयल
महिलाओं को अपने बालों से बहुत प्यार होता है। जिस कारण वो अपनी स्किन की तरह की अपने बालों का भी बहुत ख्याल रखती हैं। लेकिन हर महिला के बालों की ग्रोथ, क्वालिटी, लंबाई अलग होती है। कई महिलाओं के पास उनके पसंद के बाल होते हैं। जिन्हें वो बहुत केयर के साथ रखती हैं।
लेकिन वहीं कुछ महिलाओं और लड़कियों के बाल काफी पतले और छोटे होते है। जिन्हें लंबा और अच्छी ग्रोथ बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक्सपर्ट के बताएं हर्बल हेयर ऑयल की एक रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं और लंबे, काले, घने बाल पा सकती हैं।

हर्बल हेयर ऑयल रेसिपी
हेयर ऑयल के लिए सामग्री
* मेथी के बीज - 2 टेबल स्पून
* काले तिल - 2 टेबल स्पून
* बादाम - 20 पीस
* गुड़हल की पत्तियां - 10 से 20 पीस
* गुड़हल के फूल - 2
* करी पत्ती - 20 से 25
* प्याज - - दो कटी हुई
* नारियल का तेल - 3 टेबल स्पून
ऑयल बनाने की विधि
1. हर्बल हेयर ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के बीज, काले तिल और बादाम को मिक्सर जार में डालकर एक पाउडर तैयार कर लें।
2. इसके बाद गुड़हल की पत्तियों, गुड़हल के फूल, करी पत्ते और कटी हुई प्याज को भी मिक्सर जार में डालकर एक पेस्ट तैयार करना है।
3. अब गैस पर एक छोटे पैन में नारियल तेल को डालकर गर्म कर लें।
4. जब तेल गरम हो जाए तो इसमें पिसा हुआ पाउडर और पेस्ट डालकर 10 मिनट तक पका लें।
5. इसके बाद गैस की फ्लेम बंद कर दीजिए और तेल को ठंडा होने के लिए साइड में रखे दें।
6. जब आपका तेल ठंडा हो जाए तो कॉटन के कपड़े की मदद से इस मिश्रण से तेल को अलग कर लें।
7. आपका होममेड हर्बल ऑयल बालों में लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आप इसे कुछ दिनों तक स्टोर करके भी रख सकती हैं।
8. हफ्ते में एक बार इस ऑयल को आप अपने स्कैल्प पर मसाज जरूर करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
