Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ तेल कौन से?

बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ तेल:
1. नारियल तेल: अगर आप चाहती हैं कि आप एक ऐसा तेल अपनाएं जो केवल फायदा ही फायदा पहुंचाए तो नारियल के तेल से बेहतर और कोई तेल नहीं हो सकता। यह बालों की सुरक्षा, बालों की मजबूती, रूसी से मुक्ती और उन्हें काला बनाने में बहुत मदद करता है। अगर आपको बालों की कोई समस्या है तो अपने बालों में गरम नारियल तेल से मसाज करें और फर्क देखें।
2. ऑलिव ऑयल: अगर आपके आपके बालों में झडने की समस्या है और कोई उपचार काम नहीं आ रहा है तो बालों में ऑलिव ऑयल से हफ्ते में केवल एक बार मसाज करें। यक आपके डैमेज बालों को दुबारा से मजबूती प्रदान करेगा क्योकि यह एक अच्छा कंडीशनर है। अगर आप हमेशा ऑलिव ऑयल का प्रयोग करती हैं तो शैम्पू के बाद आपको कंडीशनर की जरुरत नहीं पडेगी।
3. बादाम तेल: अगर आप बाल बढ़ाने की शौकीन हैं तो आपको बादाम का तेल लगाने की जरुरत है। क्योंकि इसको लगाने से आपके बाला तीन महीने में पूरे चार इंच बढ़ जाएगें। इसके अंदर विटामिन ई पाया जाता है जो बालों को पोषण पहुंचाता है।
4. रेंड़ी तेल: उन महिलाओं की जिनकी हल्की भौहें हैं उन्हें अपने बालों में इस तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे पतले बाल काफी घने और मजबूत हो जाते हैं। इसके मसाज से रक्त संचार बढ़ता है और स्कैल्प को सही पोषण मिलता है। आपको केवल हफ्ते में एक बार इस तेल से मालिश करने की जरुरत हैं।
5. जोजोबा : आपने इस तेल को त्वचा निखारने के संबध में सुना होगा पर क्या आप जानती हैं कि इसे बालों की बढ़त और स्कैल्प में नमी लाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात जो है वह यह कि यह तेल बिल्कुल भी चिपचिपा नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications
