Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
खराब हेयरकट को कैसे करें ठीक

अपनाएं यह विधी-
1.अगर आपको उसी समय लग चुका है कि आपके बाल सही नहीं कटे हैं तो तुरंत उसी वक्त अपनी हेयर ड्रेसर से कहें कि वह उन्हें किसी भी तरह कोई नया लुक दे कर ठीक कर दें।
2.अच्छा होगा यदि आप अपने बालों को उसी हेयर ड्रेसर से ही ठीक करवाएं। और कभी भी गुस्से में आ कर बात न करें क्योंकि अगर उसे गुस्सा आ गया तो आपके बाल और भी खराब हो सकते हैं। इसलिए अगर अपना काम करवाना है तो प्यार से ही बात करें।
3.इस तथ्य को स्वीकार करें और भूल जाएं। शीशे में देखकर अपने लिए खुद का एक नया स्टाइल इजात करें। जिससे आप अलग भी लगेगीं और आपको अंदर से भी अच्छा महसूस होगा। अगर बाल स्ट्रेट हैं तो उन्हें थोडा सा कर्ल लुक दें।
4.यही नहीं आप चाहें तो बालों को सुदंर सी क्लिप या फिर हेयर बैंड से सजा भी सकती हैं। इससे बाल संभले हुए लगेगें और नया लुक ही आ जाएगा।
5.अगर आप हमेशा अपने दिमाग में यही रखेगीं कि आपका हेयर कट खराब है तो आपको मायूसी ही हाथ लगेगी। यदि यह बात आप अपने दोस्तो के बीच में फैला देगीं तो भी वह आपका मज़ाक ही उडाएगें इसलिए हर किसी को यह बताने की जरुरत नहीं है कि आपके बाल ठीक से कटे नहीं हैं।
6.बालों ज्यादा खराब हो गए हैं तो उन्हें हैट या फिर टोपी से भी छुपाया जा सकता है। कैप पहन कर अपने साधारण से लुक को एक स्पोर्टी लुक दें। इसके साथ ही अगर हैट पहनती हैं तो बड़े सनग्लास आपके चेहरे को एक नया आकार देगें।
7.एक सबसे अच्छा और सेफ ऑप्शन ये है कि आप एक विग खरीद लें जो कि आपके खराब हेयर कट को एक अच्छा लुक प्रदान कर सकता है। इसको लगाने से आप एक नया लुक पा सकती हैं, साथ ही आपके बाल लंबे भी लगने लगेगें।



Click it and Unblock the Notifications
