Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बाल चिपचिप करते हैं, तो अपनाइए यह तरीका
गर्मियों के मौसम में बालों का चिपचिपा हो जाना बहुत ही आम समस्या है। शैंपू करने के तुरंत बाद ही बालों में तेल जैसा महसूस होना हमारी सारी महनत पर पानी फेर देता है। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि गर्मियों में आपके बाल भी तेल से चिपचिपे हो जाते हैं, तो अपनाइये नीचे दिए गये कुछ प्राकृतिक उपचार।

1. सही शैंपू का चुनाव- सबसे पहले तो अगर आकपे बाल ऑयली हैं, तो उन्हें हर एक दिन छोड़ कर धोएं। इसके अलावा ऐसे शैंपू का चुनावा करें जिसमें मॉस्चोराइजर न हो, वरना बाल जल्दी-जल्दी ऑयली होंगे।
2. बालों को न छुएं- अपने बालों से खेलना हर लड़की की आम आदत होती है। शायद आप भी यही करती होंगी लेकिन इससे अपके हाथों में मौजूद तेल, बालों में लग जाता है, जिससे वह ग्रीसी हो जाता है। इसलिये अपने बालों को बार-बार छूना बंद कर दें। साथ ही बालों की कंघी को भी साफ रखें।
3. बाहर निकलने पर बालों को ढंके- सूरज और प्रदूषण से बाल बहुत जल्दी खराब होते हैं। धूल-मिट्टी से बाल गंदे और ऑयली हो जाते हैं। इसलिये बालों को सूरज से बचाने के लिये स्कार्फ या टोपी का इस्तमाल करें।
4. पसीना- क्या आप को पसीना अधिक आता है? अगर ऐसा है, तो यह भी एक कारण है जिससे बाल ग्रीसी हो जाते हैं। पसीने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं इसलिये अपने बालों को हर रोज धोएं।
5. नींबू लगाएं- नींबू बालों को चिपचिपा होने से बचाता है। नींबू के रस को दही के साथ मिला कर बालों पर 30 मिनट तक लगाए रहें। इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा करने से न तो बाल चिपचिपे ही होंगे और न ही तेलीय रूसी होगी।
6. हेयर जैल- इस तरह के हेयर प्रोडक्ट बालों को जल्द ऑयली बनाते हैं। हेयर जैल भले ही बालों को सेट करने के काम आते हों पर इससे बालों में चिपचिपाहट पैदा होती है। इसलिये अगर आकपे बाल ऑयली हैं, तो इन प्रोडक्ट्स का यूज करना बिल्कुल बंद ही कर दें।
इसके अलावा अगर आपको ऑयली हेयर से मुक्ती चाहिये, तो हमेशा बालों को साफ-सुथरा रखें। खूब सारा पानी पिएं और अपनी डाइट में हरी सब्जियां लेना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
