Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बालों और त्वचा के लिए ग्लिसरीन
ग्लिसरीन त्वचा को ठंडक का एहसास करवाती है। या पानी को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसको लगा कर त्वचा नम हो जाती है। इसके अलावा यह बालों के लिये भी प्रयोग की जा सकती है, लेकिन इसको जिस प्रकार त्वचा पर डायरेक्टली लगाया जा सकता है, उस प्रकार इसको बालों पर नहीं लगा सकते हैं। ग्लिसरीन को बालों और त्वचा की देखभाल के लिये कैसे इस्तमाल किया जाए इसके लिये प्रस्तुत हैं कुछ सुझाव-

1. कर्ली हेयर -
स्प्रे- भले ही कर्ली बाल देखने में बड़े ही अच्छे लगते हों लेकिन इसका यह मतलब नहीं होता कि आप इनकी बिल्कुल भी ध्यान न रखें। कर्ली हेयर काफी रुखे से नजर आते हैं इसलिये अगर उन्हें थोड़ा नरम करना है तो उस पर ग्लिसरीन लगाएं।
हेयर स्प्रे - इसके लिये स्प्रे तैयार करें, जिसमें एक ही मात्रा में पानी और ग्लिसरीन मिला हो। इसको अच्छे से शेक कर के मिला लें और फिर उसमें कुछ बूंदे आवश्यक तेल की डाल लें। इस ग्लिसरीन के स्प्रे को तब अपने बालों पर छिड़के, जब आप नहा चुकी हों।
2. स्किन -
ग्लिसरीन त्वचा की कोशिकाओं को नम और जवां बनाने में मदद करती है। ग्लिसरीन त्वचा पर किसी भी चोट को सही करने में सहायक होती है। यह किसी भी चोट को जल्द से ठीक कर देती है और कोशिकाओं को अपने आप मरम्मत करने देती है।
फेस पैक - अपनी स्किन के लिये ग्लिसरीन फेस पैक तैयार करने के लिये, एक भाग शहद, एक भाग ग्लिसरीन और दो भाग पानी या दूध का लें। उसमें ओटमील डालें जिससे वह थोड़ा गाढा बन जाए। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और फिर 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। एक बात का ध्यान रहे कि ग्लिसरीन को गर्मी में कभी भी अपने बालों और स्किन पर सीधे न लगाएं वरना यह उनकी नमी को छीन लेगी। ग्लिसरीन को हमेशा डायल्यूट कर के ही लगाएं, चाहे तो इसमें कुछ बूंदे जोजोबा ऑयल की मिला लें।



Click it and Unblock the Notifications
