Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
सोने से पहले बालों की देखभाल जरुरी
रात को सोने से पहले आप खुद को पूरे दिन के तनाव से दूर कर सकती हैं। इसके लिये आपको अपने बालों की 30 मिनट तक के लिये खास देखभाल करनी होगी, ऐसा कर के आप अपने बालों को टूटने से बचा सकती हैं। इसके अलावा बालों में जान आएगी तथा वह घने भी हो जाएंगे। आइये देखते हैं किस तरह से रात को हम अपने बालों की सही से देखभाल कर सकते हैं।

1. बालों को झाड़े: रात को सोने से पहले अपने बालों में रोज 5-10 मिनटों के लिये कंघी फिराएं। पीछे से शुरू कर के आगे की ओर ले जा कर बाल झाडें। इससे दिन भर की धूल मिट्टी और गंदगी बालों से बाहर निकल जाएगी।
2. तेल लगाएं: हफ्ते में तीन बार बालों में तेल लगाने से बालों का झड़ना रुक जाता है। ऐसा करने से बालों को जरुरी पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो बालों की बढ़त के लिये जरुरी होते हैं। बालों के लिये नारियल या फिर बादाम का तेल बढियां होता है। रोज रात को सिर में तेल लगाइये और सुबह उठ कर शैंपू से धो लीजिये।
3. सीरम का प्रयोगः अगर आप बालों में तेल लगाने की इच्छुक नहीं हैं, तो बालों पर सीरम लगा सकती हैं। सीरम को बालों की जड़ों में लगाना चाहिये जिससे बाल उलझे नहीं। यह तेल का विकल्प माना जाता है। लेकिन इसको सही मात्रा में ही प्रयोग करना चाहिये क्योंकि ज्यादा प्रयोग से बालों को नुकसान पहुंचता है।
4. बालों को बांधेः रात को सोने से पहले बालों को जरुर बांधे। अगर बाल लंबे हैं तो आप उनकी प्लेट्स भी बना सकती हैं। इससे ना तो बाल टूटते हैं और ना ही वह उलझते हैं। बल्कि ऐसा करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
5. कपड़े से लॉक को ढंक कर सोइयेः अगर आपके लंबे बाल हैं तो उनके आखिरी छोर को सोने से पहले कपडे़ से बांधना मत भूलियेगा। अपने बालों को इस तरह से बांधिये की सोते समय उससे कपड़ा बाहर ना निकले। इससे दोमुंहे बालों की समस्या भी दूर होती है और अगर आपको यह समस्या पहले से ही है तो वह और ज्यादा नहीं फैल पाती।



Click it and Unblock the Notifications