Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
आपकी त्वचा से मेल खाते हेयर हाईलाइट्स
हेयर हाईलाइट करवाने से बालों की रौनक बढ जाती है और करवाने वाले का लुक भी बदल जाता है। बालों को हाईलाइट करवाने से आप जवान भी दिखने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर तरह के रंग के हाईलाइट हर किसी के चेहरे पर सूट नहीं करते, खासतौर पर भारतीय रंग पर। तो ऐसे में अच्छा होगा कि आप कुछ बातों को जरुर ध्यान में रखें और फिर हाईलाइट करवाएं।
त्वचा के रंग के हिसाब से करवाएं यह हाईलाइट
रेड कलर: लाल रंग बहुत ज्यादा ट्रेंड में है, यदि आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं या फिर ऑफिस में काम करने वाली 40 साल की महिला, आप पर यह रंग काफी सूट करेगा। आपको बस इतना देखना है कि रंग अपनी सही जगह पर लगा हुआ है बस।

ग्रे कलर: ग्रे रंग प्राकृतिक लगता है और यह काले रंग के बालों वाले व्यक्तियों पर यह रंग काफी जचता है। यह रंग केवल 30 के ऊपर की उम्र वाली महिलाओं को ट्राई करना चाहिये। यंग लड़कियों पर यह रंग खराब लगेगा और वे ज्यादा उम्र की लगने लगेंगी। ग्रे रंग तभी अच्छा लगता है जब बालों की केवल एक स्ट्रीक पर यह रंग लगाया जाए।
ब्लू कलर: यदि आप काफी बोल्ड किसम की लड़की हैं या फिर आपका प्रोफेशनल काफी बोल्ड है और आपके अंदर ब्लू कलर को कैरी करने का दम है तो यह रंग आपके लिये ही बना है। ब्लू रंग शार्ट बालों पर ज्यादा फबता है।
कॉफी ब्राउन: भारतीय त्वचा के हिसाब से यह रंग काफी अच्छा है। यहां के लोगों के बाल काले होते हैं तो ऐसे में यदि वे कॉफी ब्राउन कलर करवा लें तो उन पर अच्छा लगेगा। यदि आप ज्यादा रंगो से एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते तो आप यह कलर बिना सोचे समझे चुन सकती हैं।
कॉपर कलर: यह रंग करवाने के लिये आपको किसी उम्र का मोहताज नहीं होना पडे़गा। कुछ सेलेब्रिटीज जैसे, करीना कपूर, दीपिका और ऐश्वर्या राय ने भी एक बार इस रंग से एक्सपेरीमेंट किया था और यह उन पर काफी सूट भी कर रहा था।



Click it and Unblock the Notifications