Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेयर फॉल रोकना है तो पीयें हर्बल टी

यही नहीं हर्बल टी से बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना भी रूकता है। तो आईये आज हम आपको चार तरह की हर्बल टी के बारे में बताते हैं जो आपको उपरोक्त बीमारियों से निजात दिलायेंगे।
ग्रीन टी: इस टी को आप रामबाण कह सकते हैं, यह आपको सिरदर्द से निजात दिलाता है। जो लोग माइग्रेन की समस्या से ग्रसित रहते हैं उन्हें तो इसका सेवन रोज करना चाहिए। ग्रीन टी वजन कम करने में भी मददगार होती है। यह आपकी पाचन शक्ति को मजबूत भी बनाती है। बस एक प्याली ग्रीन टी आपको तरोताजा औऱ सेहतमंद रखने के लिए काफी है। सबसे बड़ी बात ग्रीन टी से बालों का झड़ना कम होता है। यह बालों की लंबाई भी बढ़ाती है। यकीन नहीं होता तो आप आजमा कर देख सकते है।
सिनमन या दालचीनी की चाय: यह आपके मुंह के जायके को फ्रेश तो करता ही है साथ ही यह माइग्रेन के रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपके घर कोई जुकाम से पीड़ित है तो उसे बस एक कप सिनमन यानी दालचीनी की चाय बनाकर दीजिये देखिये उसका जुकाम कितनी जल्दी ठीक हो जाता है।
दालचीनी में फाइबर, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है जो आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसलिए आयुर्वेद में भी बालों की बीमारी को रोकने के लिए दालचीनी का प्रयोग किया जाता है। इसलिए अगर आप स्वस्थ, घने और सुंदर बाल चाहते हैं तो दालचीनी का प्रयोग शुरू कर दें।
अदरक वाली चाय: अदरक का प्रयोग तो घर-घर में होता है अगर आप चाय में अदरक डाल कर रोजाना पीयें तो आपको जुकाम, सर्दी छू भी नहीं पायेगी। अदरक आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अदरक की चाय पीने से सरदर्द से आराम मिलता है। साथ ही बालों में रूसी की समस्या को भी रोकता है जिससे बाल मजबूत बनते हैं।
कैमोमाइल टी: कैमोमाइल टी माइग्रेन के रोगियों के लिए काफी अच्छी होती है। इसके अंदर ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जो तत्काल सिरदर्द को रोकने में कामयाब होते है। इस टी का प्रयोग करने से बालों का झड़ना रूकता है। यह सिर की बेजान त्वचा की जगह नई खाल पैदा करता है, जिससे कि कमजोर बालों की जगह नये और मजबूत बाल उगने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
