Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
बालों को स्वस्थ्य रखने के लिये घरेलू उपाय
अच्छे और घने बाल हर किसी की चाह होती है। हजारों प्रकार के शैंपू और कंडीशनर लगा कर भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि आपको अच्छे बाल मिल ही जाएंगे। तो ऐसे में अगर कुछ काम आता है तो वह है, घरेलू उपाय। यानी की सही खान-पान और कुछ ऐसे आहार जिनके प्रयोग से आपको सुंदर और स्वस्थ्य बाल मिल सकते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो-

खान-पान
आप जो खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं। यही बात बालों पर भी लागू होती है। सही तरीके से फ्रूट और सब्जियां खाने से आपको प्रोटीन मिलेगा जिससे बालों की कंडीशन सुधरेगी। साथ ही एक्सरसाइज करना भी बहुत जरुरी है।

अंडे का पीला भाग
अगर बाल बड़ी तेजी से झड़ रहे हैं तो उस पर अंडे का पीला भाग लगा लें, आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा। इसे केवल एक घंटे के लिये ऐसे ही लगा छोड दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में केवल एक बार ही इसका प्रयोग करें और फिर देखें जादू।

ऑयल मसाज
बालों में रूसी है, तो गरम तेल से सिर की मालिश करें और फिर एक घंटे के बाद नींबू और सिरके का मिला घोल लगा लें। यह बड़ा ही पुराना नुस्खा है बालों से रूसी गायब करने का।

आमला
जब स्वस्थ्य बालों की बात आती है तो उसमें आमला बड़ा ही लाभकारी होता है। कच्चा आमला या फिर उसका जूस बालों में लगाने से बाल झड़ना रुक जाते हैं और वह ग्रे भी नहीं होते।

नीम
कई लोगों के सिर में जूं होती है जिससे उनके बालों की कंडीशन खराब हो जाती है। इसके लिये अगर बालों पर लगातार नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाया जाए तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

एलोवेरा
बालों को धोने के बाद उस पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे अगर बाल पतले हैं तो वह मोटे हो जाएंगे। बाल स्वस्थ्य और प्यारे लगने लगेंगे। अगर आपके पास यह करने का समय है तो इसे रोजाना ही करें।

बियर
अगर घर पर बॉटल में थोड़ी सी बियर बची हो तो उसे फेकने की बजाए बालों पर लगाएं। इससे बालों में चमक आती है और वह घने भी बन जाते हैं। केमिकल ट्रीटमेंट करवाने से अच्छा है कि आप बीयर से अपने बाल संवारे।
खान-पान
आप जो खाते हैं वैसे ही बन जाते हैं। यही बात बालों पर भी लागू होती है। सही तरीके से फ्रूट और सब्जियां खाने से आपको प्रोटीन मिलेगा जिससे बालों की कंडीशन सुधरेगी। साथ ही एक्सरसाइज करना भी बहुत जरुरी है।
अंडे का पीला भाग
अगर बाल बड़ी तेजी से झड़ रहे हैं तो उस पर अंडे का पीला भाग लगा लें, आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा। इसे केवल एक घंटे के लिये ऐसे ही लगा छोड दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में केवल एक बार ही इसका प्रयोग करें और फिर देखें जादू।
ऑयल मसाज
बालों में रूसी है, तो गरम तेल से सिर की मालिश करें और फिर एक घंटे के बाद नींबू और सिरके का मिला घोल लगा लें। यह बड़ा ही पुराना नुस्खा है बालों से रूसी गायब करने का।
आमला
जब स्वस्थ्य बालों की बात आती है तो उसमें आमला बड़ा ही लाभकारी होता है। कच्चा आमला या फिर उसका जूस बालों में लगाने से बाल झड़ना रुक जाते हैं और वह ग्रे भी नहीं होते।
नीम
कई लोगों के सिर में जूं होती है जिससे उनके बालों की कंडीशन खराब हो जाती है। इसके लिये अगर बालों पर लगातार नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाया जाए तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
एलोवेरा
बालों को धोने के बाद उस पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे अगर बाल पतले हैं तो वह मोटे हो जाएंगे। बाल स्वस्थ्य और प्यारे लगने लगेंगे। अगर आपके पास यह करने का समय है तो इसे रोजाना ही करें।
बियर
अगर घर पर बॉटल में थोड़ी सी बियर बची हो तो उसे फेकने की बजाए बालों पर लगाएं। इससे बालों में चमक आती है और वह घने भी बन जाते हैं। केमिकल ट्रीटमेंट करवाने से अच्छा है कि आप बीयर से अपने बाल संवारे। अगर घर पर बॉटल में थोड़ी सी बियर बची हो तो उसे फेकने की बजाए बालों पर लगाएं। इससे बालों में चमक आती है और वह घने भी बन जाते हैं। केमिकल ट्रीटमेंट करवाने से अच्छा है कि आप बीयर से अपने बाल संवारे।

Click it and Unblock the Notifications