Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रूसी दूर करे यह होममेड हेयर ऑयल
रूसी सर्दियों में पैदा होने वाली आम बालों की समस्याओं में से एक है। इस मौसम में, दोनों ही पुरुष और महिलाएं रूसी की शिकायत करते हैं। रूसी के कई प्रकार के इलाज हैं लेकिन वे लंबे समय तक के लिये काम नहीं कर पाते। क्या आप जानते हैं कि रूसी से मुंहासे, शुष्क त्वचा और त्वचा पर दाने भी पड़ते हैं।
इसलिये यह बहुत जरुरी है कि इसका इलाज किया जाए। बताया जाता है कि तेल मसाज से रूसी को दूर किया जा सकता है। रूसी को हटाने के लिये कुछ तेल हैं जिनमें कुछ सामग्रियां मिला कर लगाने से रूसी हमेशा के लिये कंट्रोल हो जाती है।

ऐसे बनाइये होममेड हेयर ऑयल:
1. नारियल तेल और नींबू रस: नारिल तेल बालों में नमी पहुंचाता है और नींबू का रस रूसी को प्राकृतिक रूप से दूर करता है। सिर पर यह तेल लगाने से पहले नारिल के तेल को गरम करें और फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं। नहाने से 2 घंटे पहले इस तेल से मालिश करें।
2. दही, बादाम तेल और नींबू रस: दही से बाल मुलायम और चमकीले बनते हैं वहीं पर दूसरी ओर बादाम तेल से बाल बढते हैं और स्कैल्प पर नमी आती है। नींबू के रस से डेड स्किन और ड्राई स्किन हटती है जिससे रूसी पैदा होती है। नहाने से पहले इस तीनों सामग्रियों को मिक्स कीजिये और 1 घंटे पहले लगा कर नहा लीजिये।
3. हिबिस्कस तेल: यह तेल सर्दियों में बहुत उपयोगी होता है क्योंकि यह डैड्रफ से लड़ता है। इसके लिये आपको पानी उबाल कर उसमें गुड़हर के फूल का पेस्ट और नारियल तेल डालें और कुछ मिनटों के लिये उबालें। अब इसे ठंडा होने दें और सिर की त्वचा पर लगाएं और रातभर के लिये छोड़ दें।
4. मेथी और नारियल तेल: रातभर मेथी के दानों को भिगो दें और सुबह पीस लें। इस पेस्ट में गरम नारियल तेल मिलाए और 2 घंटे के लिये छोड़ दें। उसके बाद हल्के शैंपू से अपने बालों को धो लें। इससे रूसी हटेगी, बाल मजबूत होगे और टूटने से बचेगे।
5. तिल का तेल: इस तेल को लगाने से बाल मजबूत बनते हैं, हेयर लॉस नहीं होता और रूसी दूर होती है। बस तिल के तेल को गरम करें और उसमें नींबू का रस मिलाएं और नहाने से पहले इससे मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
