Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में लगाइये ये हेयर पैक
सर्दियों के समय आप अपने पूरे शरीर का ध्यान रखती हैं लेकिन क्या आप अपने बालों का भी ठीक वैसे ही ख्याल रखती हैं? सर्दी हो चाहे गर्मी, हर मौसम का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता ही है। शायद आपने कभी ध्यान नहीं दिया, लेकिन बालों पर सर्द हवाओं का बहुत असर पड़ता है।
इस दौरान बाल बेजान, रूखे और सिर रूसी से संक्रमित हो जाते हैं। पर अगर आप सर्दी शुरु होने से पहले ही कुछ होममेड हेयर पैक का प्रयोग करें तो आपकी आधी समस्या तो वैसे ही हल हो जाएगी। घर पर बने हेयर पैक की एक खास बात होती है और वह है कि यह ना तो केमिकल के प्रयोग से बने होते हैं और ना ही यह नुकसान करते हैं।

सर्दियों के लिये होममेड हेयर पैक
1. रूखे और उलझे बाल- 1 केला लीजिये और उसे मैश कीजिये, उसके साथ 1 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाइये। इस पैक को अपने बालों की जड़ में लगाइये और फिर 30 मिनट तक छोड़ने के बाद बालों को शैंपू कर लीजिये। इससे आपके बाल कोमल और सुलझे हुए बन जाएंगे।
2. क्षतिग्रस्त बाल- इस समस्या के लिये आपको अंडे का पैक बनाना होगा। इसके लिये एक कटोरे में 2 अंडे, नींबू और दो बूंद शहद कि मिला कर फेट ले। इस मिश्रण को 45 मिनट के लिये लगाए रखें और फिर बालों को पानी से धो लें। इसके बाद 1 कप दही ले कर उसे भी बालों पर लगा लें, उसके 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लीजिये। रिजल्ट बहुत ही अच्छा होगा।
3. स्टेटिक बाल- इस तरह के बालों के लिये मेथी बहुत अच्छी होती है। रातभर मेथी को पानी में भिगो दीजिये और सुबह पीस लीजिये और उसमें दही मिला कर गाढा पेस्ट बना लीजिये। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाइये। जब यह पैक सूख जाए तब बालों को शैंपू कर लीजिये।
4. बेजान बाल- गरम पानी से भरी कटोरी में समान्य मात्रा में सिरका और शहद ले कर मिला लें। इस पैक को बालों में लगाएं और देखें कि बाल कितने घने हो जाते हैं। लेकिन इस पैक को हर दिन ना प्रयोग करें क्योंकि इसमें सिरका मिला हुआ है जो कि बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. टूटते बाल- 1 अंडे को 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच कैस्टर ऑयल के साथ मिला लें। इस मिश्रण को 45 मिनट के लिये सिर पर लगा रहने दें और फिर बालों को शैंपू कर लें। रेगुलर यूज़ से आपके बाल टूटना बंद हो जाएंगे और रूसी की भी समस्या दूर हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
