Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों के लिये गरम पानी होता है खराब
जब आप काम से थके हुए आते हैं तो मन करता है कि गरम पानी में कुछ देर नहा कर अपनी थकान मिटा ली जाए। गरम पानी से नहाने के बाद बदन दर्द तो सही होता ही है और साथ में ताजगी भी महसूस होती है। पर आप जितनी बार नहाते हैं उतनी बार आपके बाद गीले होते हैं, तो क्या आपने कभी बालों को गरम पानी से हो रहे नुकसान के बारे में सोचा है।
कई हेयर एक्सपर्ट का कहना है कि गरम पानी से बालों को धोने से उनके टूटने की संख्या बढ जाती है। आइये जानते हैं कि आखिर क्या होता है जब बालों को गरम पानी से धोया जाता है।

सर्दियों में क्यू नहीं धोना चाहिये बालों को गरम पानी से?
1. गरम पानी से बाल ज्यादा झड़ते हैं क्योंकि गरम पानी आपके सिर के सारे रोम छिद्रों को खोल देता है जिससे बालों की जडे़ कमजोर बन जाती हैं, जिससे वे झड़ने लगते हैं।
2. गरम पानी बालों को जला सकता है। आपको समझना होगा कि बाल केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। क्या होता है जब प्रोटीन को ज्यादा गैस पर पका दिया जाए तो? वह जल जाता है। यह आपके बालों के साथ भी होता है। यदि आप बालों को बहुत गरम पानी से धुलेगी तो बालों के अंदर का प्रोटीन या तो जल जाएगा या विकृत हो जाएगा।
3. शैंपू और गरम पानी का मेल खराब होता है। यदि आप बालों को धोने के लिये बहुत गरम पानी और शैंपू का प्रयोग करेंगी तो बाल ज्यादा झडे़गे।
4. कंडीशनिंग के बाद ठंडे पानी से नहाएं। कंडीशनर लगाने के बाद गरम पानी से बालों को धोने से कंडीशनर का असर समाप्त हो जाता है। गरम पानी अपने साथ कंडीशनर के मुलायमपन को अपने साथ बहा ले जाता है।
इसलिये हमारा मानना है कि सर्दियों को ध्यान में रखते हुए गरम पानी से नहाइये तो जरुर लेकिन अपने सिर को हमेशा ठंडे पानी से ही धोइये।



Click it and Unblock the Notifications
