Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
आप बालों को कितनी बार धोती हैं?

बालों को कितनी बार धोना चाहिए-
1. तैलीय बाल: अगर आपके बाल प्रकृतिक रुप से ही तैलीय हो जाते हैं तो उन्हें रोज़ धोने की आवश्यक्ता है। कैसे पता चलेगा कि बाल तैलीय हैं। तो इसके लिए आपको एक छोटी सी जाचं करनी पडेगी। सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू से धो लें और पूरे दिन उसको छुए न। फिर एक टिश्यू पेपर ले कर अपने बालों की जडों में वह टिश्यू पेपर चिपका कर देखें, अगर उसमें तेल होगा तो समझ जाएं कि बाल ऑयली हैं।
2. सूखी खुजलीदार खोपड़ी: अगर आपके बालों में रुसी है तो इसके लिए आपको बालों को अच्छे से साफ करना चाहिए। सही तरीके से बात की जाए तो बालों में गरम तेल से मालिश करने के बाद उन्हें शैम्पू से धो लेना चाहिए।
3. बेजान बाल: कुछ दिनों में शैम्पू करने के बाद ही बालों का बेजान हो जाना भी एक प्रकार है। इसमें या तो बाल पतले होते हैं या फिर बालों की क्वालिटी अच्छी नहीं होती। इसके लिए बालों में रोज़ शैम्पू करने से उसमें नेचुरल बाउंस आता है।
4. मोटे मजबूत बाल: अगर आपके बाल नॉरमल से थोडे अच्छे हैं तो आपको हफ्ते में केवल दो दिन ही शैम्पू करने की आवश्यक्ता है। इस तरह के बालों को ज्यादा ध्यान की जरुरत नहीं पड़ती और इन्हें सम्भालना बहुत आसान होता है।
5. हेयरस्टाइल: अगर आपको अपने बाल हमेशा खुले छोड़ने की आदत है तो आपको इन्हें रोज़ धुलने की जरुरत पड़ेगी। ऐसा इसलिय क्योंकि खुले बालों में धूल आसानी से घुसती है और फंस जाती है। इसके लिए आपको अपने बाल बांधने और चोटी बनाने की जरुरत है। अगर आप ऐसा करेगीं तब आपको इन्हें 3-4 दिनों में ही धोने की जरुरत पडेगी।
6. बालों की लंबाई: छोटे बालों को ज्यादा केयर की आवश्यक्ता नहीं पडती। इन्हें लंबे बालों की तरह ज्यादा शैम्पू की जरुरत नहीं है। आप केवल हफ्ते में एक बार ही शैम्पू कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
