Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वर्कआउट करते समय कैसे रखें बालो का ख्याल
जिम में अक्सर वर्कआउट करते वक्त पसीने की वजह से बाल चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं। पर इसको रोकने के लिए आप जिम जाना तो नहीं छोड़ सकतीं। लेकिन रोज जिम से आने के बाद बालों को धोने से सिर की त्वचा सूख जाती है जिससे रूसी होने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। बालों को पसीने से लतपत भी नहीं छोड़ा जा सकता जिसके लिए हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिससे आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

जिम में ऐसे बचाएं अपने बालों को-
1. बालों को ऊपर बांधे- अपने पूरे बालों को एक साथ पकड़ कर बैंड़ से बांध लें। इससे आपके बाल शरीर के पसीने से नहीं चिपकेगें। एक हाई पोनी या फिर जूड़ा बांध कर आप वर्कआउट करने जाया करें। इससे न केवल आप आरामदायक महसूस करेंगी बल्कि बाल न तो आपके मुंह से चिपकेगे और न ही गर्दन से। बालों को बांधने के बाल जो बाल अलग से निकल आते हैं उनको आप पिन या जैल लगा कर सेट कर सकती हैं।
2. हेयरस्टाइल बदलें- अगर आपके बाल बड़े हैं तो उन्हें कई अलग-अलग ढंग से काटवाए जा सकते हैं। इसके लिए आप अपने हेयर एक्सपर्ट की सलाह लें। बाजार में भी कई प्रकार के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो एक्सर्साइज करने के दौरान इस्तमाल किये जा सकते हैं। पर सबसे सरल यही है कि आप अपने बालों को छोटा करवा लें। या फिर फ्रेंच प्लेट बांध कर जाया करें।
3. ब्लो ड्राय करें- गीले बाल आपको कूल लुक दे सकते हैं इसलिए अपने पसीने वाले बालों को आप ब्लोड्राय कर सकती हैं। इससे आपको रोज-रोज बाल शैंपू करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा अगर आप जल्दी में हैं तो गीले बालों पर टैल्कम पाउडर भी लगाया जा सकता है।
4. कैसे नहाएं- शैंपू करने के बाद बालों पर सही तरीके का कंडीशन लगाएं, जिससे आपके बाल सूखे न रहें और उनमें अच्छी खुशबू भी आए। एक अच्छा तेल आपके बालों में लगा कंडीशन आराम से हटा सकता है। इसके अलावा अपने हेयर बैंड को हल्के साबुन के घोल से धोएं जिससे वह आपके साफ बालों को कोई नुक्सान न पहुंचा सके। अगर आप घर पर ही वर्कआउट कर रहीं हैं, तो शावर कैप पहन सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
