Latest Updates
-
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
बाल झड़ते हैं तो नींबू लगाएं


नींबू के प्रयोग-
1. अगर बाल में रुसी है तो गरम तेल में नींबू के रस को डाल कर मालिश करने से रूसी तो दूर हो ही जाती है साथ में बाल भी झड़ने रुक जाते हैं। अगर आप नींबू के रस को बालों में सीधे लगाएगें तो भी बालों की जड़ें मजबूत और डैंड्रफ दूर होगा। इसका रिजल्ट आपको महीने भर में जरुर दिख जाएगा।
2. बाल उगाने के लिए एक प्राकृतिक तरीका यह भी है कि एक अंडा लें और उसे 5 टेबलस्पून मेंहदी और गरम पानी के साथ मिला लें। इसके बाद आधा कटा हुआ नींबू का रस इसी मिश्रण में डाल कर अपने सिर पर लगा लें। दो घंटे बाद अपने सिर को थोड़े शैंपू के साथ मिला कर धो लें। इससे बालों की अच्छी ग्रोथ होगी।
3. नींबू का रस और नारियल का पानी समान मात्रा में मिलाएं और अपने स्कैल्प पर लगा लें। इसको लगभग 30 मिनट तक सिर पर लगाए रखें और फिर शैंपू से बाल धो लें। इससे बाल चमकदार और मोटे हो जाएगें साथ ही गंजापन भी दूर होगा।
4. नींबू के रस का स्प्रे किसी भी प्रकार के बालों पर लगाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए एक नींबू काटें और पैन में पानी के साथ 15 मिनट उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो उसमें तेल मिला लें और किसी बोतल में पानी को पलट लें। इस मिश्रण को आप पूरे एक हफ्ते के लिए इस्तमाल कर सकती हैं।
5. नींबू से बाल उगाने के लिए प्राकृतिक शैंपू बनाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए साबुन के कुछ टुकड़ों को गरम पानी में डाले रखें जब तक वह गल न जाए। इसके बाल उसमें जैतून का तेल और कुछ बूदें नींबू के रस की मिला कर शैंपू तैयार कर लें। अगर आप को यह शैंपू पूरे हफ्ते भर चलाना है तो इसे अपने फ्रिज में रखें।
6. कई लोगों को नींबू का रस सूट नहीं करता क्योंकि इसमें स्ट्रिस एसिड पाया जाता है। इसको ज्यादा मात्रा में प्रयोग न करें और अगर कोई परेशानी महसूस हो तो इसे लगाना बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
