Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मौनसून में रंग भर देगी यह क्लासिक हेयर स्टाइल
मौनसून आ गया! यानी की मस्ती करने का सीजन भी आ गया। इस समय बारिश होने की वजह से हम कपड़ो या फिर हेयरस्टाइल बनाने के मामले में किसी खास ट्रेंड को फॉलो नहीं कर पाते। लेकिन इन दिनों आप अपने बालों से खूब सारा एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्टाइल बताएंगे जिसको मौनसून सीजन में आराम से बनाये जा सकते हैं। इससे अगर बाल गीले भी हो जाएं तो भी कोई परेशानी नहीं होगी।

1. हाई पोनीटेल- इस हेयरस्टाइल को ज्यादातर हर लड़की पसंद करती है। बिना कुछ सोंचे समझे घर से निकलते वक्त आप हाई या लो पोनीटेल बांध कर आराम से निकल सकती हैं। यह आराम से मैनेज भी हो जाती है और उधर उधर फैलती भी नहीं है। चाहें तो पोनीटेल बांध कर सामने से सेमी-बीहाईव हेयरस्टाइल रखें, यह इन दिनों काफी इन है।
2. खुले बाल- बालों की हेयरस्टाइल ट्राइ करने के लिये मौनसून सीजन सबसे बेहतरीन माना जाता है। अगर आपको सहेलियों के बीच सनसनी फैलानी है तो यह हेयरस्टाइल आपके लिये ही है। इस हेयरस्टाइल को किसी भी ड्रेस के साथ आजमाया जा सकता है। हां, आपको केवल इसको मैनेज करना आना चाहिये। इसको और निखारने के लिये हेयर बैंड लगाएं।
3. साइड पोनी- यह हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में है और आसान भी। अगर आप अपनी बारिंग हेयरस्टाइल से बोर हो चुकी हैं तो साइड पोनीटेल बांध कर आपको एक नया लुक मिल सकता है। इसको बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता। इसको बिल्कुल ढीला बांधे, जिससे साइड में आपके बाल लंबे दिखेगे।
4. जूड़ा- यह हेयरस्टाइल काफी क्लासी लुक देती है। इसको गर्मियों तथा मौनसून सीजन में बनाया जा सकता है। यह बोल्ड लुक आपको केवल चंद मिनटों में मिल सकता है। इस जूडे को बनाने के लिये पतले हेयर बैंड का प्रयोग करें और मुंह पर कुछ लटों को खुला छोड़ दें।
5. वेव- अपने बालों को वेवी लुक दीजिये। अगर यह बारिश में गीले भी हो जाएं तो कोई टेंशन की बात नहीं है, क्योंकि उसमें यह और भी खूबसूरत लगेगे। इसको अगर बांधना हो तो आप केवल एक पोनी बना लीजिये बस आपका काम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
