Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बालों को काला करने का प्राकृतिक तरीका

ऐसे बचाएं काले बाल-
1. हिना का प्रयोग- हर बार बालों में हिना लगाने से उस पर ब्राउनिश रंग चढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि बाला काले रहें, तो हिना की पत्तियों को सरसों के तेल में मिला कर गरम करें। इस तेल को थोड़ा ठंडा जो जाने पर अपने सिर पर मालिश करें। इससे आपको हिना का सारा तत्व मिलेगा और बाल काले हो जाएगें।
2. अपना शैंपू ध्यान से चुने- अगली बार जब भी शैंपू खरीदने के लिए जाएं तो यह चेक करें कि उसमें कोल तार बिट्स, आमला, शिकाकाई, जिंक, सेलीनियम और सेलिसाइलिक एसिड मिला हुआ हो। ये सब बालों को रूसी से बचाते हैं, क्योंकि बाल सफेद होने का कारण रूसी भी होती है।
3. कड़ी पत्ता- कड़ी पत्ते को अपने आहार में शामिल करें क्योंकि इसमें मौजूद बायोकैमिकल, बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। नारियल के तेल में कड़ी के पत्तों को पीस कर उसका रस निकाल लें और दोनों को मिला कर अपने सिर की मालिश करें।
4. विटामिल इ- यह विटामिन सिर की त्वचा को ताकत देता है और बालों की जड़ों को बहुत मजबूत बनाता है। इसको पाने के लिए आपको साग, अंडे, दूध, मक्खन, अंकुरित आहार, मेवे और वेजिटेबल ऑयल खाना चाहिये।
5. सिर की मसाज- सिर की मालिश करें, जिससे उसको पोषण मिले और बाल सफेद होने से बचा रहे। इससे तनाव कम होता है, जिससे बालों का सफेद होना रुक जाता है। अपने बालों की मालिश सीसम, नारियल और सरसों के तेल से करें।
6. आमला- यह एक तरह का प्राकृतिक फल है जिसे आप सूखा पाउडर के रुप में थोडे से शहद में डाल कर दिन में दो बार इस्तमाल कर सकते हैं। बालों को काला करने के लिए सूखे आमला के पाउडर से बाल धोएं और फिर उसी के तेल से सिर में मालिश करें। अगर आपके सिर में रूसी हो जाती है, तो आप आमला पाउडर और नींबू के रस को एक साथ मिला कर लगाएं। यह आप शैंपू करने से दो घंटे पहले लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
