Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बाल मजबूत बनाने हैं तो जैतून लगाइये

ऑलिव ऑयल रेसिपी-
1. शहद और ऑलिव ऑयल- एक कटोरे में सामान्य मात्रा में ऑलिव ऑयल और शहद मिलाएं। अब इसको अपने बालों के भीतर तक जड़ों में लगा लें। उसके बाद अपने बालों को एक साथ समेट कर पूरी तरह से ढ़क लें। बालों को ढंकने के लिए किसी कपड़े या पन्नी का प्रयोग कर सकतीं हैं। इस पेस्ट को सिर में लगाने के बाद 10 मिनट में बालों को शैंपू कर लें।
2. ऑलिव ऑयल और अंडा- अगर आपके बाल बेजान दिखते हैं, तो अंडा लगा कर उसे थोड़ा घना बना सकते हैं। एक कप में दो अंडे तोडे और उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं और इस मिश्रण को अच्छे से दो मिनट तक मिलाएं। इस मिश्रण को सिर पर बालों की जड़ों तक लगाएं । 10 मिनट तक छोड़े और फिर शैंपू कर लें। इससे बालों में शाइन आएगी और वह घने लगेगें।
3. फूलों का रस और ऑलिव ऑयल- अगर आप रातभर ऑलिव ऑयल और फूलों की कुछ पंखुडियों को एक साथ मिला कर जार में रख दें, और उससे रोज अपने सिर की मालिश करें तो भी अच्छा रहेगा। फूलों के रूप में आप गुलाब और जैस्मिन की टूटी पंखुडियों का प्रयोग करें। पर इस मिश्रण को पूरे 24 घंटों के लिए एक साथ मिला कर रखना होगा।
4. नींबू के बीज, मिर्च और ऑलिव ऑयल- अगर आपको अपने बाल बढ़ाने हैं, तो नींबू के बीज, काली मिर्च के दाने और ऑलिव ऑयल को मिला कर पेस्ट बनाएं। इस सारी सामग्रियों को एक साथ पीस लें और फिर सिर में 20 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर शैंपू कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
