Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने बालों को सफेद होनें से रोकें

क्यों होते हैं सफेद बाल
हमारे बाल दो भागों में बटे होते हैं हेयर शॉफ्ट और हेयर रूट। बालों की जड़ों में कुछ फॉलिकल होते हैं जिसमें मिलेनिन बनाने वाले पिगमेंट बनते हैं। उम्र बढ़ने के साथ साथ मिलेनिन का निर्माण कम होने लगता है जिसके चलते बाल सफेद होने लग जाते हैं।
घरेलु चीजे ही क्यों
कैमीकल से बने डाइ में अमोनिया का इस्तेमाल होता है इसके इस्तेमाल से बाल कमजोर होते हैं और झड़ने लगते हैं। तो अच्छा है कि आप घर में बने डाइ से ही बालों को कलर करें।
1.मेंहदी के पत्तों को पीस लें और उसमें खीरे का रस मिला लें इस मिश्रण को बालों की जड़ो में लगा लें। मेंहदी से आपके बालों को रंग मिलेगा और खीरे का रस बालों को कोट करेगा।
2.चाय की पत्तियों को पानी में उबाल कर उसे मेहंदी के साथ मिलाकर बालों में लगा ले यह बालों के लिए अच्छा कंडीशनर है। बाजार में मिलने वाले मेंहदी पाउडर से ज्यादा कारगर मेंहदी की ताजी पात्तीयां होती हैं।
3.भृंगराज और अश्वगंधा की जड़ बालों के लिए वरदान माने जाते हैं। इनके पेस्ट को आप नारियल के तेल के साथ बालों की जड़ों में लगाए और 1 घंटे के लिए लगे रहने दे। उसके बाद गुनगुने पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे बालों की कंडीशनिंग भी होगी और बाल काले भी होंगे।
4.भारत में आयुर्वेद का खजाना मिलता है, जो बेहद असरकारक होते हैं आप बावांची, होनेगोन ग्रीन्स, भृंगराज के साथ आंवला, हिबिसकस, और मेंहदी को साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें और बालों की जड़ों में इस पेस्ट को लगाए यह लंबे समय तक आपको बाल काले रखेगा और बालों को नई जान देगा।
5.अगर बच्चों के बाल असमय ही सफेद होने लगें तो उन्हें खाने में फाइबर युक्त भोजन दें इसके अलावा करेला भी फाइबर का अच्छा श्रोत है। आप मेंहदी में चुकंदर का रस, कॉफी मिलाकर बालों में लगाए इससे बाल झड़ने भी बंद हो जाते हैं और बालों को रंग भी मिलता है, यह बच्चों को कोई हानी नहीं पहुंचाता।



Click it and Unblock the Notifications
