Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सर्दियों में क्षतिग्रस्त बालों के लक्षण
दोस्तों सर्दियां आ चुकी हैं और ऐसे में आपको अब अपनी और भी ज्यादा केयर की जरुरत है। ऐसे में आप त्वचा के रूखेपन को तो क्रीम और बॉडी लोशन लगा कर सही कर लेती हैं लेकिन जरा अपने बालों की हालत पर भी गौर कीजिये। इन दिनों बाल बिल्कुल रुखे हो कर तेजी से क्षतिग्रस्त होने लगते हैं और आप जान भी नहीं पाती। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में क्षतिग्रस्त बालों के क्या-क्या लक्षण होते हैं।
लक्षण-
1. चमक खोना: यदि आपके बाल अस्वस्थ हैं तो उनमें सबसे पलहे चमक गायब होने लगेगी। आपके बाल बिल्कुल भी शाइन नहीं करेगे।

2. दोमुंहे बाल: दूसरा लक्षण होगा कि आपके बाल दोमुंहे होने शुरु हो जाएंगे। इससे आपके बालों का शेप खराब हो जाएगा और वह काफी रूखे दिखाइ देने लगेगे।
3. धीमी ग्रोथ: जब बाल दोमुंहे होने शुरु होगे तब इनकी ग्रोथ धीमी पड़ने लगेगी। साथ ही बालों की अंदरूनी जड़ पर भी असर पडे़गा जिससे वह भी कमजोर होगे।
4. रंग में बदलाव: जब काले रंग के बाल खराब होने शुरु होते हैं तब उनका रंग लाल पड़ने लगता है। यह स्वस्थ भूरा रंग नहीं होता बल्कि यह दिखाता है कि आपके बाल अस्वस्थ हैं।
5. कंघी में बाल: जब भी आप टूटे हुए बालों को कंघी में देखे तो समझ जाएं कि आपके बाल कमजोर होना शुरु हो गए हैं। आपके बाल जब भी जड़ से कमजोर होने शुरु होते हैं तब वह टूटना शुरु हो जाते हैं।
6. रुखे बाल: जब भी बाल खराब होने शुरु होते हैं, तो वे सब से पहले रूखे होना शुरु हो जाते हैं। इसलिये उन्हें अच्छी तेल मालिश दें।
7. सिरों से पतला होना: हम अकसर ध्यान नहीं देते लेकिन जब बाल क्षतिग्रस्त होना शुरु होते हैं तो वे सिरों से पतले होने लगते हैं। यह बहुत ही आम लक्षण है।



Click it and Unblock the Notifications
