Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
गर्मियों में इन बालों का कुछ करें
गर्मी होते ही सबसे ज्यादा समस्या बालों को लेकर ही होती है। जब भी घर से थोड़ा सा भी बाहर निकलो तो बाल पसीने से तर हो जाते हैं और तेज धूप बालों को बुरी तरह से झुलसा देती है सो अलग। अगर आप चाहती हैं कि गर्मियों में आपके बाल अच्छे रहें तो कुछ ऐसा करें देखभाल-

ऐसे बचाएं बालों को -
1. अगर आपकी आदत हफ्ते में एक दिन बाल धोने की है, तो इस आदत को आप गर्मियों में बदल डालिये। हर दूसरे दिन किसी अच्छे शैंपू से बाल धुले, जिससे बालों की गंदगी दूर हो और सिर से बदबू भी न आए।
2. घर से बाहर जब भी जाएं तो सिर को ढक कर निकलें या फिर कोई कपड़ा बांधें। स्कार्फ या कपड़ा बांधते वक्त इस बात का ध्यान रखें की उसे ज्यादा जोर से न बांधें वरना सिर की त्वचा को नुक्सान पहुंच सकता है।
3. गर्मियों में जितना मुनासिब हो उतना ड्रायर और करलिंग का प्रयोग कम करें। अगर आपको यह करना जरुरी लगता हो तो बालों पर कंडीशनर लगाना न भूलें।
4. गर्मियों में हॉट शावर और गर्म पानी आपके बालों को रूखा और सिर की त्वचा को खराब कर सकता है। इसलिये सिर को धोने के लिये हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
5. बाल धोने के लिये हमेशा माश्चराइजिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें, ये आपके रोजाना इस्तमाल होने वाले शैंपू से बढि़या होते हैं। इसके अलावा रोज कंडीशनर का प्रयोग करें, इससे बाल सिल्की और चमकदार हो जाएंगे।
6. बालों को स्वस्थ्य रखने के लिये पौष्टिक खाने के अलावा खूब सारा पानी भी पीना चाहिये। इससे भी बाल स्वस्थ्य और चमकदार रहेंगे।
7. गर्मियों में अगर आप बाहर जा रहीं हों और वहां पर आपका प्लान पूल या समुद्र में नहाने का बन गया हो, तो अपने सिर को किसी चीज से कवर कर लें। खारा पानी बालों को खराब कर सकता है। नहाने के बाद शैंपूर से बाल जरुर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
