Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
रूसी के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य
आज सर में रूसी की समस्या बहुत आम हो चुकी है। इसकी वजह से बाल झड़ना तथा खुजली मचने जैसी समस्या और पैदा हो जाती है। लेकिन इससे पहले की आप इस समस्या का इलाज ढूढें, उससे पहले रूसी के पीछे के कुछ आश्चर्यजनक तथ्य को जान लें।

1. रूखेपन की वजह से रूसी नहीं होती - हम में से कई लोग यह मानते हैं कि सर में रूसी तभी होती है, जब हमारे सर की त्वचा रूखी होती है। लेकिन यह कारण बिल्कुल ही गलत है क्योंकि इसके पीछे छुपी हुई है एक यीस्ट, जो कि सर की मृत्य त्वचा को खा कर जीती है या फिर सर में जमें हुए तेल को। इस वजह से हमारे सर की त्वचा कोशिका बहुत जल्दी-जल्दी झडने लगती है और हम समझते हैं कि हमारे सर में रूसी हो गई है।
2. बालों में शैम्पू- कई बार हमे उपदेश दिए जाते हैं कि अगर हमारे बालों में रूसी हो गई है, तो हमें बार-बार शैंपू नहीं करना चाहिये। त्वचाविशेषज्ञों की हमेशा से ही यही सलाह होती है कि हमें अपने बालों में एक माइल्ड शैंपू का ही प्रयोग करना चाहिये, जिससे हमारे बालों की नमी ना खतम हो पाए। अगर सर में बहुत ज्यादा रूसी है, तो उसके लिये मैडिकेटेड शैंपू का रोजाना प्रयोग करें।
3. त्वचा का निकलना- रूसी के निकलने का मतलब यह नहीं कि आपको यह समस्या है बल्कि इसका यह मतलब भी हो सकता है कि आपके सिर में सिरोसिस या फिर त्वचा की कोई बीमारी हो। कई बार कुछ रसायनिक शैंपू के प्रयोग से हमारी त्वचा पर एलर्जी हो जाती है इसलिये सर की समस्या होने पर त्वचाविशेषज्ञ से परामर्श जरुर लें।
4. डैन्ड्रफ कभी सही नहीं किया जा सकता- रूसी से केवल कुछ ही दिनों के लिये मुक्ती पा सकते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि गंभीर रूसी की समस्या को जड़ से मिटाना बहुत कठिन है। इसके अलावा तेल युक्त आहार और ट्रांस फैट को आहार में लेने से रूसी ज्यादा फैलती है।



Click it and Unblock the Notifications
