Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों को कलर करने से पहले ध्यान रखें

क्या हेयर कलर किसी प्रोफेशनल से करवाना चाहिये?
यही तरीका ठीक रहेगा कि आप इस काम में जानकार प्रोफेशनल की सहायता लें। क्योंकि उसे पता होता है कि वह क्या कर रहा है, जिससे आपको कोई नुक्सान नहीं भुगतना पड़ेगा। आप पर कौन सा रंग सूट करेगा वह इस बात पर भी सलाह देगा। अगर बालों में गलत रंग लग जाएगा तो आपकी पूरी इमेज खराब हो जाएगी। साथ ही देखने वालों को भी आप अजीब लगेंगे।
परिणाम और साइड इफेक्ट
हेयर कलर बालों में लगाते वक्त खोपडी़ से लेकर गर्दन और चेहरे पर फैल जाता है। इस बात की हमेशा सलाह दी जाती है कि जब भी बाल कलर करवाएं तो उससे पहले स्ट्रैन्ड टेस्ट जरुर कर लें। जिससे पता चल जाता है कि कहीं यह कलर रियेक्ट तो नहीं करेगा और क्या यह कलर आप पर सूट कर रहा है या नहीं। स्ट्रैन्ड टेस्ट में बालों का थोडा़ सा हिस्सा ले कर उस पर कलर कर के देखा जाता है। इसलिये अगर कलर लगाते ही आपके सिर की त्वचा में जलन होने लगे तो तुरंत उस कलर को धो लेना चाहिये।
सही कलर का प्रयोग जरुरी
अगर आप 30 या 40 साल के हैं, तो अपना कलर बहुत ही सोंच समझ कर चुने। क्योंकि इस दौरान उम्र बढने लगती है और बाल सफेद होना शुरु हो जाते हैं। इन सफेद बालों को ढंकने के लिये ज्यादा गहरे रंग का चुनाव ना करें क्योंकि कोई भी ज्यादा उम्र वाला व्यक्ति अगर डार्क काला या गहरा रंग लगाए तो देखने वालों को अजीब सा लगता है। इसलिये हमेशा अपना कलर चालाकी से पसंद करें।
कलर करवाने के बाद की देखभाल
एक बार जब बालों में कलर लगवा लिया हो तो उसकी देखभाल करनी भी बहुत जरुरी हो जाती है। कलर ज्यादा दिनों के लिये टिका रहे इसके लिये कलर के ब्रैंड पर जिस शैंपू और कंडीशनर का प्रयोग बताया जाए वही इस्तमाल करना चाहिये। अगर आप ज्यादा कठोर शैंपू का प्रयोग करेंगे तो बालों का रंग जल्दी उड़ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
