Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
गर्मी में लगाइये यह होममेड हेयर मास्क
अगर बालों को इस चिलचिलाती गर्मी में बचाना है तो उन पर हेयर मास्क का प्रयोग करें। हेयर मास्क कोई बाजार में मिलने वाली सामग्री नहीं है, यह आराम से घर पर बनाई जा सकती है। हम यहां कुछ आसान से हेयर मास्क दे रहें हैं, जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार बना कर अपने बालों में लगा सकती हैं।

1. एग मास्क
दो अंडे लीजिये और उसे दो चम्मच पानी के साथ फेंट लीजिये। इस पेस्ट को अपने साफ और गीले बालों पर लगा का मसाज कीजिये। इसको अपने सिर पर 10 से 15 मिनट तक के लिये रखें और फिर किसी हल्के शैंपू से धो लें।
2. बनाना मास्क
एक पेस्ट तैयार करें जिसमें एक पिसा केला ले कर उसमें एक फेंटा अंडा, तीन चम्मच शहद, तीन चम्मच दूध और पांच चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें। इस पेस्ट को अपने बालों में 15 से 30 मिनट तक के लिये लगाएं रखें और उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।
3. दही
1 अंडे से उसका पीला भाग हटा कर उसे फेंट दीजिये और उसमें छ: चम्मच दही मिला दीजिये। अब इस पेस्ट को बालों में 15 से 30 मिनट तक के लिये लगा कर मसाज करें। बालों को शैंपू से धोएं और पाएं खूबसूरत बाल।
4. मिल्क एंड हनी मास्क-
एक कप फुल फैट मिल्क लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इसको अपने बालों में लगाएं और 15 मिनट बाद सिर को शैंपू से धो लें।
5. मेथी मास्क
एक रात पहले थोड़े से पानी में मेथी मिला कर रखें और उसे सुबह मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 20 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।
6. ऑलिव ऑयल एंड एग मास्क
पांच चम्मच ऑलिव ऑयल ले कर उसमें दो अंडों को मिला कर झाग वाला पेस्ट बना लें। इस तेल से सिर की मसाज करें और सिर को किसी पन्नी या शॉवर कैप से 30 मिनट तक के लिये ढंक लें जिससे तेल अच्छी तरह से सिर में बैठ जाए। बालों को शैंपू से अच्छी तरह से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications