Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जाने हेयर रोलर यूज करने का सही तरीका
कुछ महिलाएं अपने वही बोरिंग स्ट्रेट हेयर से बोर हो जाती हैं यही कारण है कि आज कल ब्यूटी पार्लरों पर बालों को रोल करवाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती है। पर वह महिलाएं जो घर पर ही बालों को रोल करना पसंद करती हैं, उनके बाल या तो बुरी तरह से उलझ जाते हैं या फिर उनकी पूरी की पूरी हेयरस्टाइल ही खराब हो जाती है। अगर आप भी घर पर ही रोलर का प्रयोग करना चाहती हैं, तो आपको भी काफी सावधानी रखनी पड़ेगी। प्रस्तुत हैं हेयर रोलर प्रयोग करने की कुछ सरल गाइडलाइन-

सही रोलर का चुनाव
1. अपने बालों को झाड़े और उलझन को कम करें। उसके बाद जिन बालों को रोल करना हो, उन्हें अलग-अलग भागों में बांट लें।
2. अगर आपको कई सारे कर्ल्स करने हैं तो बालों को ढेर सारे छोटे-छोटे भागों में बांटे। अगर आप इन बालों को कर्ल करेंगी तो आपके बाल बहुत ही घने लगेंगे, जो की देखने में बहुत ही खूबसूरत लगेंगे।
3. सीध्ो बालों को अलग रखने के लिए हेयर पिन का प्रयोग करें। अब एक हिस्सा लें और उसे नीचे से रोल करें।
4. इस बात का ख्याल रखें की रोलर बिल्कुल टाइट एडजस्ट हो गए हों। इसे उसी डायरेक्शन पर इस्तमाल करें, जहां के बाल आप रोज करना चाहती हों। अब रोलर लगाने के बाद उसे पिन कर दें और अगर रोलर ठीक से न लगा हों, तो उसे दुबारा खोल कर लगाएं।
5. विधि को दूसरे बाल के भाग में रिपीट करें। जब सारे बाल रोज हो जाएं तब उन पर हेयर स्प्रे करें। स्प्रे करने से रोल वाले बाल वैसे के वैसे ही सेट हो जाते हैं। इसके अलावा बालों में शाइन आती है और वे लचीले भी हो जाते हैं।
6. बालों में रोलर लगाने के बाद उसे 30-45 मिनट तक छोड़ दें। हेयर ड्रायर का प्रयोग कर सकती हैं। रोलिंग के बाद हर रोलर को बड़े ही धीरे-धीरे निकालें वरना बाल टूट सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
