Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
असमय सफेद होते बालों का कारण?
बुढापा जीवन का एह हिस्सा है जिससे हर किसी को एक ना एक बार गुजरना ही है। सफेद बाल बुढापा होने का पहला संकेत होता है। हम केवल 40 या 50 साल की उम्र में ही बाल सफेद देखना चाहते हैं लेकिन आज कल देखा जाए तो कम उम्र वाले युवा जिनकी उम्र मात्र केवल 20 साल की होती है वह भी इसके घेरे में बड़ी ही तेजी से आ रहे हैं।
यह समस्या असमय बाल सफेद होने की होती है जो की कई कारणों की वजह से हो सकता है। लेकिन अगर आपके बाल सफेद हो चुके हैं तो आखिर उसके पीछे क्या कारण हो सकता है और अब आप उनकी देखभाल कैसे कर सकते हैं, आइये जानते हैं।

क्या है कारण -
1. तनाव को कहें बाय- हमारी लाइफस्टाइल बड़ी ही तनावपूर्ण हो चुकी है जिसमें काम और लाइफ को ले कर हमेशा मन तनाव से घिरा रहता है। आपको यह समझना होगा कि स्ट्रेस लेने से बुढापे की प्रक्रिया जल्दी शुरु हो जाती है इसलिये टेंशन ना लें और योग करें।
2. रूसी से पाएं छुटकारा- बालों में रूसी होना भी सफेद बाल का कारण बन सकता है, यह बात रिसर्च में कही गई है। अपने बालों को किसी अच्छे एंटी डैंड्रफ शैंपू से धोएं या फिर बालों में नींबू और हीना का प्रयोग करें।
3. ना करें क्रैश डायटिंग- अगर आप कुपोषित हैं तो भी आपके बाल सफेद हो जाएंगे। आजकल युवा कर्वी फिगर पाने के चक्कर में खाना-पीना छोड़ देते हैं जिस वजह से उनके बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता और बाल समय से पहले ही सफेद होना शुरु हो जाते हैं।
4. कॉपर की कमी होना- अगर शरीर में कॉपर की कमी हो जाए तो भी बाल सफेद होना शुरु हो जाते हैं। बालों में रंग कॉपर की वजह से आता है क्योंकि यह मिलेनिन का उत्पादन करता है। आपको कॉपर सी फूड खासतौर पर झींगा से मिल सकता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो नींबू तथा मशरूम का सेवन करना शुरु कर दें।
5. कडी़ पत्ता- भारतीय मसालों में कई चीजे़ ऐसी भी हैं जो काले बाल पाने में मददगार होती हैं। आप चाहें तो कडी़ पत्ते को अपने भोजन में या फिर गरम तेल में भिगोने के बाद प्रयोग कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
