Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
बालों को कोमल बनाने के 15 तरीके
भारतीय मौसम, प्रदूषण और एयर कंडीशन ऑफिस में अधिक समय बिताने से आपके बाल खराब हो सकते हैं। अपने बालों को कुछ आराम दें। यहाँ हम बालों की देखभाल के लिए 15 उपाय बता रहे हैं जो आपके बालों को स्वस्थ और मज़बूत बनाने में सहायक होंगे। सोंचिये कि अगर आप लड़की हैं और आपके सिर पर धीरे धीरे कम हो जाएं तो, आपको दूसरों के सामने कितनी शर्मिंदगी झेलनी पडे़गी।
यह बहुत जरुरी है कि हम अपने बालों की बहुत देखभाल करें। मगर समय न होने की वजह से लड़कियां अपने बालों पर ध्यान नहीं दे पाती, मगर हम आपको कुछ ऐसे आसान से तरीके बताएंगे जिससे आप बिना अपना समय गवाए खुद के बालों को कोमल बना सकती हैं।

प्रदूषण से बचें
प्रदूषण के कारण आपके बालों की संरचना खराब हो सकती है। जब धूल और केमिकल(रसायन) आपके बालों पर जम जाते हैं तो वे इन्हें खराब कर सकते हैं। महिलाएं अपने बालों को दुपट्टे से ढांकती हैं परन्तु गर्मियों के दिनों में दुपट्टा लपेटना असहनीय हो जाता है। इससे पसीना और अधिक निकलता है और सीबम का स्त्राव अधिक होता है जिसके कारण आपके बाल तैलीय हो जाते हैं।

खास मौसम में खास देखभाल
मौसम एक अन्य कारण है जिसके कारण बाल कमज़ोर हो जाते हैं और ठीक से बढ़ते नहीं हैं। तापमान में बहुत ज्यादा अंतर होने से अर्थात बहुत अधिक ठण्ड या बहुत अधिक गर्मी भी बालों को नुकसान पहुंचाती है।

बहुत ज्यादा कंघी न करें
बहुत ज्यादा कंघी करने से बाल दोमुहें हो सकते हैं या टूट सकते हैं। जब भी आप कंघी करते हैं तो आपने भी देखा होगा कि कंघी करने के कारण बालों पर तनाव पड़ता है जिसके कारण वे टूटते हैं।

कस कर न बांधे पोनीटेल और चोटी
"पोनीटेल और चोटी" के कारण बालों पर दबाव बढ़ता है। यदि आप पोनीटेल या चोटी बहुत कसकर बांधते हैं तो इसके कारण बाल टूट सकते हैं। अत: यह बहुत महत्वपूर्ण है कि बालों को खुला छोड़ा जाए जिससे उनमें हवा जा सके और उन पर तनाव कम पड़े। बालों को टूटने से बचाने के लिए अपने बालों को बाँधने से बचें।

गीले बालों को न बांधे
गीले बालों को बाँधने से वे जल्दी टूटते हैं क्योंकि गीले बाल अधिक कमज़ोर होते हैं। इसका पालन करना बहुत आवश्यक है।

न करें गर्म ड्रायर का प्रयोग
गर्म ड्रायर से बालों को नुकसान पहुँच सकता है। इन उपकरणों से निकलने वाली गर्मी की अतिरिक्त मात्रा से बालों को आपस में बांधकर रखने वाले हाइड्रोजन बंध को नुकसान पहुँच सकता है। इससे बाल रूखे दिखते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग कम करें
बालों का स्टाईल बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को टालें तथा जब आवश्यक हो तभी इसका उपयोग करें, रोज़ाना इसका प्रयोग न करें।

हेयर जैल को धो कर निकाल दें
हेयर स्टाईलिंग उत्पादों को तुरंत धोकर निकाल दें। घर वापस आकर जेल तथा मूस को तुरंत धो डालें, उसी प्रकार जिस प्रकार हम मेकअप साफ़ करते हैं।

बालों से पिन या बैंड निकालें
अपने बालों से हेयर बैंड या पिन निकाल दें जिससे उनमें हवा जा सके। बालों को अधिक देर तक बाँध कर रखने से उनकी जड़ों पर दबाव पड़ता जिससे वे टूटते हैं।

ना सोए बाल बांध कर
अधिकाँश महिलाएं सोते समय बाल बाँध कर सोती हैं। इससे बाल झड़ते और टूटते हैं। सोते समय बाल खुले रखकर या ढीले प्रकार से बांधकर सोयें, क्योंकि कसकर बंधे हुए बाल टूटते हैं और कमज़ोर हो जाते हैं।

गर्मियों में रखें खास ध्यान
गर्मियों में बालों पर रासायनिक उपचार, ब्लीच या उन्हें सीधा करने की प्रक्रिया से बचें। इससे बाल शुष्क हो जाते हैं। अपने बालों को प्राकृतिक रूप से बढ़ने दें ताकि वे तरोताज़ा हो सकें और बालों को जो नुकसान हुआ है वह भी दूर हो सके।

सोच विचार करके अपना शैम्पू चुनें
बहुत ज्यादा तेज़ शैम्पू बालों को सूखा, रूखा बनाते हैं और नाज़ुक बनाते हैं। अनेक प्राकृतिक साबुन और शैम्पू उपलब्ध हैं जिनमें से आप कोई भी प्राकृतिक उत्पाद चुन सकती हैं।

बालों में शैम्पू लगाने के पश्चात इसे ठंडे पानी से धोएं।
इससे बालों की नमी बनी रहती है। कंडीशनर का उपयोग करना न भूलें। यह बालों को आवश्यक विटामिन और पोषक तत्व प्रदान करता है जो शैम्पू करने के कारण निकल जाते हैं।

अपने शैम्पू में इन केमिकल्स (रसायनों) को टालें:
आइसोप्रोपिल अल्कोहल, प्रोपलीन अल्कोहल, पॉलीथेलीन ग्लायसॉल, सोडियम लॉरियल सल्फेट (एसएलएस) और सोडियम लॉरेथ सल्फेट, डाईथेलोमाइन, मोनोएथेंलोमाइन, ट्राईएथेंलोमाइन, फोर्मेल्डीहाईड आदि। ये सभी केमिकल्स आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बालों को रगड़ कर न सुखाएं
बालों को रगड़कर न सुखाएं क्योंकि इससे बालों के कूपों को नुकसान पहुँचता है और बालों की जड़ें खराब हो जाती हैं जिससे बाल झड़ने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
