Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव -
International Yoga Day 2026: रोजाना योग करने से मिलेंगे ये 10 जबरदस्त फायदे, तन और मन रहेगा स्वस्थ -
Jamai Sasthi 2026: दामाद की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत, जानें जमाई षष्ठी का महत्व और मनाने का तरीका -
5 Minute Protein Masala Omelette Recipe: झटपट बनाएं होटल जैसा टेस्टी और हेल्दी नाश्ता
पुरुषों के बालों की देखभाल के लिये घरेलू नुस्खे
घुंघराले बाल, बेजान बाल, बालों का झडना, बालों का ना बढना और ऑइली स्कैल्प बालों से संबंधित लडकों की कुछ आम बाल की समस्याएँ हैं। लडकियों की तरह लडकों को भी अपने बालों की सुन्दरता को बनाए रखने के लिए उनका ख्याल रखना होगा, इसके लिए वे चाहें तो कुछ घरेलू तरीकों को भी आज़मा सकते हैं।
बालों से ही शान बनी रहती है अगर आपके बाल नहीं हैं या फिर वे झड़ रहे हैं तो, आपको उनकी तुरंत देखभाल करने की आवश्यकता है। बालों की देखभाल करने के लिये आप या तो बाजारु प्रोडक्ट का इस्तमाल कर सकते हैं या फिर कुछ ऐसे चमतकारी घरेलू नुस्खे, जिनसे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।
नीचे दिए गए 20 नुस्खों की सूची की मदद से लडके अपने बालों को और सुन्दर तथा चमकदार बना सकते हैं।

1.तेल मालिश
तेल मालिश से आपके बालों को भरपूर पोषण मिलता है। साथ ही, यह आपके डैमिज हुए बालों को भी ठीक करता है। बादाम, जैतून या नारियल के तेल को सप्ताह में दो बार अपने बालों में लगाएँ और अपने सर की मालिश करें।

2.नारियल का दूध
नारियल का दूध बालों को पोषण तथा बालों की लंबाई को बढाता है। इसके अतिरिक्त, यह आपके बालों को और मुलायम बनाता है।

ऐलो वेरा
अगर आप अपने बालों को मजबूत और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो ऐलो वेरा जेल से अपने सर की मालिश करें। सप्ताह में दो बार ऐलो वेरा जेल से की गई मालिश बालों का झडना कम करता है साथ ही रुखे बालों को पोषण प्रदान कर स्कैल्प को ठीक करता है।

नीम का लेप
नीम का चिकित्सकीय लेप स्कैल्प के क्षारीय संतुलन को ठीक करता है और बालों का झडना भी कम करता है। इस लेप को और बेहतर बनाने के लिए आप इस में शहद और जैतून का तेल डाल सकते हैं।

अंडे
बालों के लिए प्रोटीन ट्रीट्मन्ट बहुत जरुरी है। अगर आप घने और मजबूत बाल चाहते हैं, तो हफ्ते में तीन से चार बार अपने बालों को प्रोटीन ट्रीट्मन्ट दें। अपने बालों को प्रोटीन ट्रीट्मन्ट देने के लिए एक कटोरी में अंडों को फेंटे और इसे अपने गीले बालों पर लगाएँ। इसे 15 मिनट के लिए रहने दें फिर गुनगुने पानी से अपने बाल धोलें।

मेथी के बीजों का लेप
दो से तीन चम्मच मेथी के बीजों को 8 से 10 घंटों के लिए पानी में भिगोएँ। फिर इसका एक लेप बनाकर अपने बालों में लगाएँ। यह बालों का झडना कम कर उनकी लंबाई को बढाता है साथ ही रुसी से भी छुटकारा दिलाता है।

एवोकैडो
एवोकैडो और केले को मसलकर उसका एक मिश्रण बनाएँ। अब इस मिश्रण को अपने सर और बालों में लगाएँ और लग-भग आधे घंटे के लिए रहने दें। गुनगुने पानी से अपने बालों को धोने के बाद, आप यह देखेंगे कि आपके बाल काफी घने और स्वस्थ हो गए हैं।

संतरे का रस
अगर आप रुसी और ऑइली स्कैल्प से परेशान है, तो यह नुस्खा कारगर साबित होगा। संतरे को छिलकर उसके गुद्दे को मैश करें। अब इस गुद्दे को हेर पेक कि तरह अपने बालों में लगाएँ (हफ्ते में एक बार)।

मेंहदी के पत्ते
अगर आप प्राकृतिक रुप से घने बाल चाहते हैं, तो अपने बालों में मेंहदी लगाएँ (इसे मेंहदी के पत्तों को पीसकर बनाते है)। मेंहदी को लगाकर अपने बालों को शावर कैप से ढंकलें और लग-भग 3 घंटों के बाद अपने बालों को धोएँ।

अलसी का बीज
एक कटोरी पानी में 2 से 3 चम्मच फ्लैक्स के बीजों को 5 दिनों के लिए भिगोकर रखें। इसे अपनी उंगलियों से या रुई से अपने बालों में लगाएँ । फिर आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से अपने बाल धोलें।

नींबू का रस
एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच नारियल का तेल डालकर मिलाएँ। इसे नियमित रुप से अपने बालों की जडों में लगाकर मालिश करें। इसे रात में लगाएँ ताकि यह बालों की जडों में अच्छी तरह रिस जाए, या फिर नहाने से तीन या चार घंटे पहले लगाएँ और ठंडे पानी से अपने बाल धोलें।

जोजोबा ऑइल
जोजोबा ऑइल आपके बालों की लंबाई को बढाने के अलावा उन्हें मुलायम भी बनाता है। यह उपाय घुंघराले और बेजान बालों के लिए लाभदायक साबित होगा।

मेयोनीज
अगर आपके बाल बहुत डैमिज हो गए है, तो अपने इन बेजान बालों पर मेयोनेज लगाएँ। लगाने के बाद, अपने बालों को प्लास्टिक व्रेप से ढंकलें। लगाने के आधे घंटे बाद बालों को धोएँ।

अंडा और मेयोनीज
यह उपचार बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए है। अपने बालों में अंडे और मेयोनेज के मिश्रण को लगाएँ, इसे आधे घंटे के लिए रहने दें और फिर अपने बालों को शैम्पू करें।

शहद
अपने बोलों को सुन्दर और चमकदार बनाने के लिए, इस उपाय को आज़माए। एक कटोरी में समान मात्रा में शहद और जैतून के तेल को मिलाएँ। अब, इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएँ और आधे घंटे के बाद अपने बाल धोलें।

नारियल का तेल, गुडहल, कडी पत्ता
अगर आप स्वस्थ और मजबूत बाल चाहते हैं, तो हिबिस्कुस के फूलों और करी पत्तों को पीसकर नारियल तेल में मिलाकर बालों में लगाएँ। इस लेप को रात भर अपने बालों में रहने दें, और सुबह अपने बालों को धोलें।

आँवला, रीठा, शिकाकाय
आँवला, रीठा, शिकाकाय और भरींगराज के चुरे को दही या नींबू के रस के साथ मिलाकर अपने बालों में लगाएँ । इसे आपके बाल बहुत अच्छे और चमकदार हो जाएँगे।

दही और काली मिर्च
यह उपचार आपके बालों से रुसी को निकालने में काफी लाभदायक सिद्ध होगा। 3 चम्मच दही में 2 चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएँ। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर अपने बालों में लगाएँ। लग-भग एक घंटे के लिए रहने दें और फिर अपने बालों को शैम्पू करें।

विनेगर
विनेगर में मौजूद पोटेशियम और एंजाइस खुजली और रुसी से छुटकारा दिलाते हैं। केवल 5 मिनट के लिए सेब के सिरके से अपने सर की मालिश करें। यह आपके सर से मृत त्वचा कोशिकाओं को निकालता है, जो आपके बालों के रोमों को मलिन कर रुसी को बढाते हैं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा आपके स्कैल्प को साफ कर रुसी को बाहर निकालता है। शैम्पू में बेकिंग सोडा मिलाकर नियमित रुप से अपने बालों को धोएँ। यह धीरे-धीरे आपके बालों से रुसी को निकाल देगा।



Click it and Unblock the Notifications