Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्यों हो जाते हैं बाल रूखे?
गर्मी ऐसा मौसम है जिसमें त्वचा तो खराब होती ही होती है साथ में बालों पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। बाल रूखे हो जाते हैं और देखने में एक झाड़ की तरह लगने लगते हैं। रूखे बालों में कोई स्टाइल भी नहीं बनती जिससे मूड अलग से खराब हो जाता है। क्या आप जानती हैं कि बाल आखिर रूखे क्यों हो जाते हैं? इसके कई अलग-अलग कारण हैं। अगर आपके बाल जरुरत से ज्यादा ड्राई हैं, तो आपको सही आहार को डाइट में शामिल करने की जरुरत है। इसके अलावा हेयर प्रोडक्ट का इस्तमाल कम से कम करें और गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, जिससे बाल और त्वचा दोनों में ही नमी बनी रहे।

क्यों हो जाते हैं बाल रूखे?
कारण 1 - कठोर वातावरण जैसे कि अत्यधिक सर्दी, गर्मी या हवा के कारण भी बाल रूखे हो जाते हैं। गर्मी के दिनों में बाल ज्यादा ड्राई होते हैं क्योंकि वे गरम हवा के झोंके बरदाश नहीं कर पाते।
कारण 2- बाजारू प्रोडक्ट जिसमें खूब सारा कैमिकल होता है, बालों के लिये बहुत ही खराब होता है। आपको कठोर हेयर प्रोडक्ट का इस्तमाल नहीं करना चाहिये, इसके बदले प्राकृतिक उत्पाद का प्रयोग करें।
कारण 3- अत्यधिक ब्लो ड्राई या बालों पर तरह तरह का ट्रीटमेंट करने से बाल अपनी नमी खो बैठते हैं। स्ट्रेटनिंग आयरन या ब्लो ड्रायर की गर्मी बालों से नमी को छीन लेते हैं।
कारण 4- अनोरेक्सिया एक बीमारी होती है जो कि ज्यादा डायटिंग करने से होती है। डायटिंग करने से शरीर में विटामिन, मिनरल और पोषण की कमी हो जाती है इसलिये बाल ड्राई हो जाते हैं।
कारण 5- स्विमिंग करना या फिर ऐसे पूल में नहाने से जिसमें क्लोरीन मिला हो, उससे भी बाल रूखे हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
