Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
खराब बालों का इलाज है प्याज
बालों की समस्या से रोज न रोज हर कोई परेशान रहता है। किसी को रूसी की समस्या तो किसी के सिर के बीच में से बाल गायब हो रहे हैं। इन सब का इलाज आखिर है क्या। बालों की सही से देखभाल करने बावजूद भी बालों की कंडीशन सही नहीं हो रही है तो प्याज का प्रयोग करें। प्राकृतिक इलाज जैसे, अंडा, शहद, बेकिंग सोडा या प्याज का प्रयोग करें। बालों की समस्या को दूर करने के लिये आप प्याज के रस या पेस्ट का प्रयोग कर सकते हैं। प्याज में उच्च मात्रा में सल्फर होता है जो रूसी और बालों का झड़ना रोक सकता है। आइये और जानते हैं प्याज का उपयोग हमारे बालों के लिये-
बालों का हर इलाज है प्याज

1. बालों को झड़ना रोके- प्याज में सल्फर पाया जाता है। सल्फर ब्लड सर्कुलेशन बढाता है और बलों को मजबूत बनाता है। अपने बालों पर प्याज का पेस्ट लगाएं। या फिर अपने सिर की 30 मिनट नारियल तेल से मालिश करें और बाद में प्याज के रस को सिर पर लगा लें! बाल झड़ते हैं तो प्याज का रस लगाइये
2. बालों का विकास- प्याज का रस सिर पर लगाइये और मालिश कीजिये। इससे क्त परिसंचरण होगा जिससे बालों का विकास होगा। प्याज का रस और नारियल तेल को एक साथ मिलाएं और खोपड़ी की मालिश करें। इसे 40 मिनट के लिये छोड़े और हल्के शैंपू से सिर धो लें।
3. सिर का इंफेक्शन दूर करे- फंगल इंफेक्शन आपके सिर के बालों को खा जाता है, जिससे बहुत सारा हेयर लॉस हो जाता है। प्याज का पेस्ट लगाने से सिर का इंफेक्शन खतम हो जाता है साथ ही बंद रोमछिद्र भी पूरी तरह से खुल जाते हैं।
4. रूसी भगाए- रूसी भगाने का यह बहुत पुराना नुस्खा है। अपने हेयर पैक में प्याज का रस मिला कर लगाइये साथ ही नींबू और दही भी मिला लीजिये। इसे सिर पर 30 मिनट के लिये लगा रहने के बाद किसी अच्छे एंटी डैंड्रफ से धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
