Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
बालों में हेयर सीरम लगाने का फायदा
रूखे, सूखे और खराब दिखने वाले बालों के लिये हेयर सीरम एक जादुई छड़ी के समान है। इसको हल्का सा बालों में लगाया और बाल बन जाते हैं स्मूथ और सिल्की। हेयर सीरम में सिलिकॉन होता है जो बालों में समा कर उन्हें चमकीला दिखाने में मदद करता है। साथ ही इसे लगाने से सूरज की कठोर यूवी रेज़, प्रदूषण और वातावरण की नमी आपके बालों पर कोई बुरा असर नहीं डाल पाएंगी।
हेयर सीरम को लगाने से ऐसा लगेगा कि आपके बाल सुलझे हुए हैं और स्वस्थ्य हैं। साथ ही जब आप अपने बालों में हाथ फिराएंगी तो उनमें एक भी बाल टूट कर नहीं आएगा। हेयर सिरम को बालों की लंबाई के अनुसार कवर कर के लगाना चाहिये। इसे जड़ में नहीं लगाया जाता नहीं तो बाल ऑयली हो जाते हैं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये इसे गीले बालों में ही लगाना चाहिये।

सिलिकॉन
इसमें मौजूद सिलिकॉन हर किसी के बालों पर सूट नहीं करते।

घने बालों के लिये
रूखे और कडे़ बालों के लिये हेयर सीरम लगाएं। इससे बाल घने और संभालने में आसान हो जाते हैं। अगर बाल उलझते हैं तो वह भी सही हो जाते हैं।

बचाव करे
प्रदूषण, धूल-मिट्टी, तेज सूरज की किरणे आदि से ये आपके बालों को बचाता है। इसको लगाने से बाल रूखे नहीं पड़ते।

UV से बचाव
कुछ खास हेयर सीरम में यूवी प्रोटक्शन फार्मूला होता है। जो कि बालों को लगातार सूरज की किरणों से बचाता है।

कंडीशनिंग
तेल की जगह पर आप हेयर सीरम का प्रयोग कर के बालों को सुंदर बना सकती हैं। इसेस बाल चिपचिप नहीं करते और अच्छे से संभाले भी जा सकते हैं।

स्टाइलिंग टूल
बालों को स्ट्रेट या कर्ल करने के लिये जब आप रॉड का प्रयोग करेगीं तो बाल लंबे समय तक खराब हो सकते हैं लेकिन अगर आप बालों पर हेयर सीरम लगा कर गरम रॉड का प्रयोग करेगीं तो आपके बालों का कुछ नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
