Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बालों के लिए गुणकारी कोकोनट मिल्क
हर महिला चाहती है कि उसके बाल, घने, मुलायम और चमकदार हों। बाल ही सुंदरता को दर्शाते है लेकिन इन्हे अच्छा बनाने की कई लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अगर आप बालों को सुंदर बनाना चाहती है तो घरेलू सामग्री का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें। घरेलू सामग्री में कोकोनट मिल्क, बालों के लिए सबसे ज्यादा लाभप्रद होता है। कोकोनट मिल्क को लगाने से बाल, स्वस्थ और मुलायम हो जाते है। यह एक नेचुरल ट्रीटमेंट है जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है और बेहतर परिणाम मिलते है।
वैसे कई अन्य प्राकृतिक सामग्रियां भी होती है जो बालों को लाभ प्रदान करती है। अगर आप बालों को लम्बे करने के नए तरीके आजमाना चाहती है तो एक बार कोकोनट मिल्क को ट्राई करके देखिए। यह बालों को लम्बा करता है और इसे बाजार से आसानी से खरीद कर लाया जा सकता है। यहां कुछ कारण और तरीके बताएं जा रहे है जिनसे आप कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते है।

कोकोनट मिल्क में क्या - क्या गुण होते है
कोकोनट मिल्क में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें आयरन और मैगनींज भी होता है। ये सभी तत्व, बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाते है। इसके इस्तेमाल से बालों की मोटाई में इजाफा होता है और बाल का झड़ना और टूटना भी बंद हो जाता है। यह फैक्ट है कि अगर आपके बाल कम टूटेगें तो वह ज्यादा मोटे हो जाएंगे।
कोकोनट मिल्क से प्रोटीन ट्रीटमेंट मिलता है
बालों की ग्रोथ के लिए शरीर में प्रोटीन की भरपूर मात्रा जरूरी होती है क्योंकि बाल प्रोटीन और कैरोटिन से मिलकर बने होते है। कोकोनट मिल्क में प्रोटीन, भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को टूटने से रोकता है। इसलिए अपने बालों में कम से कम सप्ताह में एक कोकोनट मिल्क लगाइए।
कोकोनट मिल्क से बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट देने की निम्म प्रक्रिया है :
आवश्यक सामग्री : -
1) कोकोनट मिल्क
2) अंडा
3) शुद्ध जैतून का तेल
4) आर्गन ऑयल
5) कोकोनट ऑयल
क्या करें : सबसे पहले इन सभी सामग्रियों को बराबर हिस्सों में एकत्र कर लें और इन्हे अच्छे से मिला लें। बालों में कंघी करके बाल सुलझा लें और इसे पूरे बालों में सही तरीके से लगाएं। इसे लगाने से खोपड़ी में ब्लड़ सकुर्लेशन बढ़ेगा और बाल भी मुलायम होगें। कोकोनट मिल्क, बालों को प्रोटीन देगा। अंडे से बाल मुलायम होगें। जैतून के तेल से बालों घने होगें और कोकोनट ऑयल से रूसी कम होगी। इस तरह, घर बैठे पार्लर से आधे खर्चे में ही आपके बाल घने, सुंदर और मुलायम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
