Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सिर को ठंडा रखने वाला हेयर पैक
भारत के कुछ राज्यों में अगर गर्मी पड़ती है तो वह बहुत भयंकर होती है। इससे निपटने के लिये आप सनस्क्रीन से लेकर न जाने कौन कौन से उत्पादों का प्रयोग करते हैं। हर कोई अपनी त्वचा पर बहुत ध्यान देता है मगर बाल भी आपके ही शरीर का हिस्सा हैं, तो इनकी भी देखभाल करना आपका फर्ज बनता है।
सिर की त्वचा भी कोमल होती है इसलिये गर्मी के प्रकोप से इसे भी बचाना जररुी है। सिर को ठंडा रखने के लिये आपको कुछ हेयर पैक बना कर लगाने चाहिये। इन पैक से सिर की रूसी गायब होगी, सिर हमेशा ठंडा रहेगा और अगर सिर ठंडा है तो दिमाग अपने आप ही ठंडा रहेगा। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ हेयर पैक्स के बारे में-

सिर को ठंडा रखने वाला हेयर पैक
1. शहद, अंडा और ऑलिव ऑयल- अंडा तोड कर पीला भाग कटोरे में डालिये, 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इसे सिर पर 10 मिनट के लिये लगाइये और साफ पानी से धो लीजिये। इससे बाल घने हो जाएंगे।
2. नारियल तेल और रेड वाइन- नारियल तेल और रेड वाइन को समान्य मात्रा में ले लें। इसे मिक्स कर के बालों में लगाएं। यह घोल लगाने के बाद सिर पर शॉवर कैप पहन लें नहीं तो यह गिर सकता है। 10 मिनट के बाद बालों को हल्के शैंपू से धो लें। इससे आपका सिर ठंडा बना रहेगा।
3. दही और नींबू- 2 चम्मच नींबू के रस में 1 कप दही मिलाइये और सिर पर बालो की जड़ों में लगा लीजिये। इसे 10 मिनट तक छोड़ दीजिये और सिर को सादे पानी से धो लीजिये। इससे रूसी गायब हो जाती है और सिर में नमी बनी रहती है।
4. खीरा और मलाई - खीरे की स्लाइस काट कर मिक्स में पीस लीजिये और उसमें ताजी मलाई मिलाइये। इस पैक को लगाने से बाल नहीं टूटेगें। इस पैक को सिर में 15 मिनट तक लगा रहने के बाद शैंपू से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
