Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
खराब स्वास्थ्य का हाल दिखाते हैं खराब बाल
बाल आपकी की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है, पर अगर यही बाल झड़ने या सफ़ेद होने लगे तो ये आपके शरीर में विटामिन्स की कमी को भी दिखता है। ख़राब बाल आपके ख़राब शारीरिक स्वास्थ्य को दिखता है। बालों में रूसी, बालों का झड़ना, और बाल सफ़ेद होना, यह सब बहुत छोटी समस्याएं मानी जाती है, पर बालो में इस तरह के लक्षण शरीर में पनप रही बीमारियों को दिखता है।
हमारा शरीर खुद नहीं बोल सकता कि मुझे ये समस्या है, तो ऐसे में वह शरीर के हिस्सों को अपना जरिया दिखाता है जिसमें से बाल अहम होते हैं। अगर आप स्वस्थ्य और खुश हैं तो आपके बाल मजबूत और चमकदार बने रहेगें। आइये जानते हैं कि आपके बालों का आपके स्वास्थ्य के बारे में क्या कहना है। आइये जाने बाल झाड़ने से होने वाली शरीरक समस्या

1. बालों का झड़ना
त्वचा विशेषज्ञों का मानना है की हर व्यक्ति के एक दिन में 90 से 100 बाल रोज़ गिरते है। डरिये मत जितने बाल हमारे रोज़ झड़ते है उतने ही रोज़ नए बाल निकल भी आते है। आज की प्रदूषण और तनाव भरी जीवनशैली की वजह से हर तीन में से एक व्यक्ति बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहा है। बालों का झड़ना आपके ख़राब स्वास्थ की निशानी है। इसलिए आपने भोजन में प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन ए और ओमेगा -3 फैटी एसिड की मात्रा को बढ़ाये जिससे आपके बाल हेल्दी और चमक दार होंगे।
2. रूसी
बालों में रुसी सिर की त्वचा सूखी या बहुत ऑयली होने से होती है, या शैम्पू बार बार उपयोग करने से भी रुसी होती है। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है की रुसी सिर में गंदगी, चिंता या मानसिक तनाव,हार्मोन में परिवर्तन होना, ड्रायर से बाल सुखाना, शीतल पेय और चाय-कॉफी का अधिक पीने से होती है। अगर रुसी ज्यादा हो गई हो तो तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह ले या फिर घर पर ही कुछ उपाये करे जैसे अपने सिर को साफ रखें, और बालों में गरम तेल से चम्पी करे।
3. समय से पहले बालों का ग्रे होना
बालों का ग्रे होना बुढ़ापे की निशानी नहीं है। समय से पहले ग्रे बाल वंशानुगत भी होता है। ग्रे बालों का होना ख़राब स्वास्थ्य को नहीं दिखाता है बल्कि एनीमिया जैसी स्थितियों, थायराइड की समस्याओं, विटामिन बी 12 की कमी, और विटिलिगो की वजह से बाल ग्रे होते है।



Click it and Unblock the Notifications
