Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अलग-अलग प्रयोग नींबू के

बालों को अच्छा बनाने के लिये उस पर नींबू के रस का कई सालों से प्रयोग होता चला आ रहा है। अगर आपको लगता है कि नींबू केवल त्वचा के लिये प्रयोग किया जा सकता है, तो आप गलत हैं। नींबू के इतने प्रयोग हैं जितना कि आप सोंच भी नहीं सकते। नींबू बालों पर बहुत अच्छा प्रभाव डालता है।
बालों में चाहे रूसी की समस्या हो या चाहे बाल झड़ने की समस्या हो, नींबू का रस बहुत लाभकारी है। आप नींबू के रस का प्रयोग अपने बालों को ब्लीच करने के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं। यहां पर नींबू के कुछ असरदार उपयोग दिये हुए हैं, जिसको आजमा कर आप बालों को सुंदर और स्वस्थ्य बना सकते हैं।

अलग-अलग प्रयोग नींबू के
1. नींबू और नमक- नींबू की स्लाइस ले कर नमक में लगाइये। अब इस स्लाइस से अपने सिर की त्वचा को रगडे़। इससे त्वचा पर कोई खराब प्रभाव नहीं पडे़गा और रूसी की समस्या दूर होगी।
2. नींबू और नारियल पानी- नींबू के रस और नारियल पानी की एक सीमित मात्रा ले कर उसे सिर की त्वचा पर लगाएं। इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।
3. लेमन डियो- कई बार बालों से हेयर पैक लगाने से गंदी बदबू आने लगती है, तो ऐसे मे नींबू को छिलके सहित 1 लीटर पानी में तब तक उबानिये जक तक कि जब तक कि नींबू उसमें घुल न जाए। फिर उस पानी में रोज वॉटर मिलाइये। इस पानी को ठंडा होने के बाद फ्रिज में रख दीजिये और जब भी आप बाहर जा रही हों, इसे अपने बालों पर छिड़क लीजिये।
4. नींबू ब्लीच- एक कटोर में 4 नींबू निचोड़िये और इसे अपने बालों में लगा लीजिये। उसके बाद उस पर ऊपर से मॉइस्चाराइजर लगाइये। फिर सूरज की धूप में जा कर बालों को 15 मिनट सुखाइये। धीरे धीरे आप देखेंगे कि आपके बालों का रंग हल्का पड़ चुका होगा। नींबू बालों को ब्लीच करने के लिये बहुत असरदार है।



Click it and Unblock the Notifications
