Latest Updates
-
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए
खूबसूरत बालों के लिए करें ये सब...
लंबे व खूबसूरत बालों का सपना हर लड़की की आंखों में होता है। लेकिन आज के जमाने में बालों की ज्यादा केयर कर पाना काफी मुश्किल है, हालांकि कुछ बातों पर अमल करने से ऐसे बालों को पाना मुश्किल नहीं है।
बालों में हफ्तें में एक बार गर्म तेल की मालिश जरुर करें और फिर अच्छे शैम्पू और कंडीशनर से बाल धोलें। जितना हो सके बालों को कलर ना करें। घर पर बनायें हेयर मास्क और कुछ आसान से नुस्खे जो बालों को गर्मी से बचायें।

घर पर बनायें हेयर मास्क
- आधा कप मेथी ले कर उसे रातभर पानी में भिगो दें।
- सुबह उस मेथी को अच्छे से पीस कर उसका पेस्ट बना लें
- अब यह पेस्ट अपने बालों में की जड़ में अच्छे से लगायें
- आधे घंटे बाद बालों को अच्छे से धोलें

अपने बालों को शैम्पू करते समय यह ध्यान रखें
जब आप बालों को धो रहीं हो तब इस बात का जरुर ध्यान रखें की आप आपने सर को अच्छे से साफ करें और अपनी उंगलीयों से अच्छे से मसाज करें। बालों को धोने के बाद एक अच्छे क्रीमी कंडीशनर लगाएं और फिर धो लें इससे आपके बाल और भी सॉफ्ट और चमकदार हो जाएंगें।

बालों में ये सब ना करें
- अपने बालों में हीट स्टाइलिंग या आयरन और हॉट कर्लेर्स का इस्तेमाल ना करें। आपने बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
- हेयर स्टाइलिंग जेल का इस्तेमाल ना करें क्यों कि इनमें ऐल्कहाल पाया जाता है।
- हमेशा आपने कंघे या ब्रश को साफ रखें।
- कठोर शैम्पू को कम से कम इस्तेमाल करें।

सोने से पहले बालों को बांध लें
अक्सर जब हम थके हुए घर पहुँचते हैं तो हम बालों को खोल देतें हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आपके लम्बे बाल है तो जब आप सोने जा रहे हो तो एक ढीला चोटी या दो चोटी बाँध लें। इससे आपके बाल कम टूटेगें।

तेल से अच्छे से मालिश करें
- विशेषज्ञों का कहना है कि सर में रोज़ अच्छे से मालिश करने से आपके बाल चमकदार हो जायेंगे।
- बालों में जैतून, जोजोबा, बादाम या नारियल का तेल लगें इससे बालों को पोषण मिलेगा।
- सर में तेल से अच्छे से मालिश करने से आपको अच्छी नींद आएगी और आप अगले दिन अपने आपको तरो-ताज़ा महसूस करेगें।
- अब जब भी आप अपने सर में तेल लगायें तो पूरे बालों में तेल लगायें। यानि जड़ से टिप तक।

क्या आपके बाल झाड़ रहें है ? तो आपको इसकी जरुरत है
मेथी दाने को नारियल के तेल में डाल कर धूप में एक हफ्ते के लिए रख दें। फिर इस तेल से हफ्ते में तीन बार मालिश करें इससे आपके बाल जाड़ना बंद हो जाएंगे।

अपने नारियल के तेल को और बेहतर कैसे बनाये?
एक बायलर ले उसमें 500 मिलीलीटर नारियल का तेल डालें, फिर उसमें हिबिस्कुस के पत्ते और फूल, सूखे आंवले के कुछ टुकड़े, और महा भृंगराज के पत्ते डालें और गर्म होने दें। फिर इसमें खुशबू के लिए गुलाब, लैवेंडर, और कैममाइल डालें इसे उबले नहीं, तेल गर्म होने के बाद इसे एक बोतल में रख दें फिर इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
