Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
बालों को सुंदर बनाने वाले फ्रूट पैक
लंबे, काले और घने बाल भला किसे नहीं चहिये। अच्छे बाल पाना ना केवल लड़कियों का ही बल्कि लड़कों का भी सपना होता है। मान लीजिये कि आपकी उम्र केवल 25 साल है और सिर पर बहुत कम बाल हैं, तो आपकी उम्र कुछ ही दिनों में ज्यादा दिखाई देने लगेगी। बालों से इंसान के व्यक्तित्व पर बहुत बड़ा फरक पड़ता है। जब सिर पर बाल होंगे तभी आपके अंदर किसी से बात करने की हिम्मत भी आएगी। पर केवल बाल होना ही काफी नहीं होता बल्कि बालों का स्वस्थ होना भी जरुरी है।
सिर में रूसी हो और सिर हमेशा खुजलाता रहे तो, बालों की क्वालिटी भी खराब होने लगती है। घर पर तो ऐसी कई सारी चीज़े मिल जाती हैं जिनसे बालों की क्वालिटी सही की जा सकती है। क्या आप जानती हैं कि बालों को सुंदर बनाने में फ्रूट पैक का भी बड़ा योगदान होता है। केला , संतरा, एवाकाडो या फिर पपीता आदि का पेस्ट अगर सिर पर लगाया जाए तो बालों की सभी समस्याएं हल हो जाती हैं। आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही फ्रूट पैक-

रसायन के प्रयोग से खराब हुए बालों के लिये
केले के टुकड़े में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 अंडे का पीला भाग मिला कर पेस्ट बना कर सिर पर लगाएं।

रंगहीन बालों के लिये
मान लीजिये कि आपने बालों में बहुत ज्यादा कलरिंग की है और बालों के अंत में उसका रंग उड़ने लगा है तो, आपको केले से बना पैक लगाना होगा। केले के साथ 2 चम्मच नीम पाउडर, 1 कप बीयर, 2 कप पपीते का गूदा और हल्का सा गुनगुना पानी। इस पैक को बालों में लगाने से उसकी शाइन वापस आ जाएगी।

तेलिये बालों के लिये
संतरे का रस, 1 चम्मच तुलसी पाउडर, 1 कप दही और आमला पाउडर एक साथ मिलाइये। इस पैक को लगाने से सिर के पोर्स बंद हो जाएंगे और बाल तेलिये नहीं होगें।

झड़ते बालों के लिये
अगर बाल झड़ने लगे तो आप मेथी को पीस कर ग्रीन टी या हल्के गरम पानी के साथ मिला कर सिर पर लगाएं।

खुजलीदार सिर के लिये
अगर रूसी की वजह से सिर में खुजली होती रहती है तो आमले के रस के साथ नींबू का रस और 1 कप दही मिला कर पेस्ट बनाइये। इससे सिर की रूसी गायब हो जाएगी।

बेजान बालों के लिये
पैक बनाने के लिये 1 कप नारियल के दूध में, 3 चम्मच गुडहल पाउडर, आधा कप नींबू का रस और आधा कप बीयर मिलाइये। इस पैक से मुर्झाए हुए बाल एक दम शाइन करेगें।



Click it and Unblock the Notifications
